News

गगनयान: फ्रांस करेगा पहले मानवयुक्त मिशन में भारत की मदद, दोनों देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए

Manish meena

फ्रांस देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' में सहयोग करेगा। इस संबंध में, दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों ने गुरुवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत की योजना 2022 में मानवयुक्त गगनयान को अंतरिक्ष में भेजने की है। कोरोना महामारी के कहर के कारण इसमें और देरी हो सकती है।

भारत की योजना 2022 में मानवयुक्त गगनयान को अंतरिक्ष में भेजने की है

करार की घोषणा भारत यात्रा पर आए फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां इव

लि द्रीयां के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय

दौरे के दौरान की गई। इसरो ने फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी 'सेंटर

नेशनल डी इट्यूड्स स्पेतियल्स' (सीएनईएस) से 'गगनयान' मिशन में

मदद करने और इस कार्य में इसके एकल यूरोपीय सहयोगी के रूप में सेवा देने को कहा है।

फ्रांस और जर्मनी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि समझौते के तहत सीएनईएस भारत के 'फ्लाइट फिजीशियन' और सीएपीसीओएम मिशन नियंत्रण टीमों को सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण एप्लीकेशन्स के विकास के लिए फ्रांस में सीएडीएमओएस केंद्र में तथा अंतरिक्ष अभियानों के लिए सीएनईएस के ताउलेस अंतरिक्ष केंद्र में तथा जर्मनी के कोलोग्ने स्थित यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री केंद्र (ईएसी) में प्रशिक्षण देगा।

समझौते के तहत, सीएनईएस इस मिशन के दौरान वैज्ञानिक प्रयोग योजना के कार्यान्वयन में सहयोग करेगा, जैसे कि भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा फ्रांसीसी उपकरण, उपभोज्य सामग्रियों और चिकित्सा उपकरणों का उपयोग। CNES द्वारा विकसित फ्रांसीसी उपकरण परीक्षण खरे उतर कर चुके हैं और ये अब भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) में काम कर रहे हैं तथा ये भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के काम आएंगे। इसने कहा कि सीएनईएस फ्रांस निर्मित अग्निरोधी बैग भी उपलबध कराएगा जो उपकरणों को विकिरण से बचाएंगे। सीएनईएस ने कहा कि सहयोग को आगे और भी बढ़ाया जा सकता है।

गगनयान मिशन क्या है?

'गगनयान' मिशन के तहत, 2022 में भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को भारतीय भूमि से भेजने की योजना है। हालांकि, कोविड -19 महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के कारण मिशन में देरी हुई है।

Like and Follow us on :

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद

CAA: 'इसी माह से मिलने लगेगी नागरिकता', चुनाव के बीच CAA को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान

Lucknow News: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह सहित सपा के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल