News

ग़ज़ल गायक पिता-पुत्री की जोड़ी बनी चुरू पुलिस की ऑनलाइन गेस्ट

savan meena

न्यूज – चूरू पुलिस, फिल्मस्थान और संप्रीति संस्थान की ओर से जारी ऑनलाइन लाइव सेशन सीरीज में 23 मई को शाम 5 बजे प्रख्यात गजल गायक  उस्ताद राजकुमार रिजवी और उनकी पुत्री  नेहा रिजवी चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव गेस्ट होंगे।

Image Credit – The llanantop
Image Credit – The llanantop

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि देश और विदेश में   गजलों और ग़ज़ल गायकी की विशिष्ट शैली से अपनी पहचान बनाने वाले उस्ताद राजकुमार रिजवी को गजल सम्राट मेहदी हसन का पहले शिष्य होने का गौरव भी हासिल है।

प्रख्यात गजल गायक उस्ताद राजकुमार रिजवी कलावंत घराने से ताल्लुक रखते हैं। विश्व विख्यात गजल सम्राट मेहदी हसन के रिश्तेदार राजकुमार रिजवी भारत में ग़ज़ल गायकी के पर्याय हैं। राजकुमार एक म्यूजिक इंस्टिट्यूट चलाते हैं और भारत सहित अमेरिका और इंग्लैंड में भी संगीत की कार्यशाला आयोजित करते हैं। राजकुमार ने अपनी संगीत शिक्षा अपने पिता उस्ताद नूर मोहम्मद से ली। पंडित रविशंकर के शिष्य उस्ताद जमालुद्दीन राजकुमार रिजवी ने सितार की शिक्षा ग्रहण की। वहीं उनकी पुत्री नेहा भी मशहूर ग़ज़ल गायिका हैं। 5 वर्ष की उम्र में ही संगीत सीख रही नेहा शास्त्रीय गायन,  ग़ज़ल, भजन, लोकगीत और सूफी गायिका के रूप में देश और विदेश में अपनी पहचान रखती हैं।  नेहरू बाल संगीत और सुर श्रंगार सहित कई प्रतिष्ठित अवार्ड नेहा रिजवी को मिल चुके हैं।

भारतीय संगीत और गायन के अलावा पाश्चात्य संगीत और जैज संगीत शैली  में भी नेहा रिजवी महारत रखती हैं । पंकज उधास, अनूप जलोटा, तलत अजीज, कविता सेठ और जयपुर के अहमद हुसैन -मोहम्मद हुसैन बंधुओं के साथ नेहा रिजवी  मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुकी हैं। नेहा रिजवी ने 2011 में 'आशिकी' फिल्म से बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग में कदम रखा और ब्लैक सिन्ड्रेला गीत गाया। उस्ताद राजकुमार रिजवी और उनकी पुत्री नेहा रिजवी से जनता अपने सवाल और फरमाइशें चूरू पुलिस के फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और ट्विटर सहित व्हाट्सएप नंबर 8769 629 944 पर 23 मई सुबह 10 बजे तक रजिस्टर्ड करवा सकती हैं।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"