News

झारखंड के एक मंदिर के पास भाजपा नेता की गला रेत कर हत्या

Sidhant Soni

न्यूज़- झारखंड के जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जॉन 1 बीके टेन बेड अस्पताल के पास भाजपा नेता और वकील प्रकाश यादव की मंगलवार रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रकाश यादव ने हाल ही में झारकंड विकास मोर्चा छोड़ा था और अभय सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। मंगलवार रात करीब 11.15 बजे तीन हत्यारे पैदल आए और प्रकाश यादव को घर से बुला लिया। बात करते हुए, उसे चबूतरे के पास ले गया।

घर से महज 100 मीटर की दूरी पर प्रकाश यादव की निर्मम हत्या कर दी गई

घर से महज 100 मीटर की दूरी पर प्रकाश यादव की निर्मम हत्या कर दी गई। परिवार के अनुसार, दोस्तों ने उसे फोन किया और सात से आठ लोगों ने बिरसानगर हरि मंदिर के पास कुल्हाड़ी और तलवार से उस पर हमला किया। जहां उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। परिजनों ने बिरसानगर के भू-माफिया और गौतम और उनके अमूल्य कर्मकार साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

बाहर से आवाज आई और प्रकाश बहार गए, उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई

अमूल्य कर्मकार को विधायक सरयू राय का करीबी माना जाता है, जो बिरसानगर भारतीय जन मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। मुर्तप्रकाश यादव की पत्नी चांदनी देवी ने कहा कि उन्होंने किसी को नहीं देखा। बस बाहर से आवाज आई और प्रकाश बहार गए। उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। बता दें कि मृतक प्रकाश के दो बेटे हैं, एक पांच साल का और छोटा बेटा एक साल का है। साथ ही उनकी एक तीन साल की बेटी भी है।

अतिक्रमण कर उसे बेचने की कोशिश

प्रकाश यादव ने उस इलाके में जमीन माफिया के खिलाफ मोर्चा भी खोल रखा था। सरकारी जमीन का जो भी अतिक्रमण कर उसे बेचने की कोशिश करता था। प्रकाश यादव उसके खिलाफ थाने में जाकर सीधा आवेदन दे देते थे और पुलिस से कार्रवाई की मांग करते थे। इसके अलावा प्रकाश यादव जमीन माफिया के विरुद्ध सोशल मीडिया में लगातार पोस्ट भी डाल रहे थे, जिन्हें लेकर उनको धमकी मिलती रहती थी।

जमीन को लेकर विवाद हुआ था

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता अभय सिंह ने तुरंत ही एसएसपी तमिलवानन से बात की और उनसे मांग की कि इस घटना में जो भी व्यक्ति लिप्त है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अभय सिंह का कहना है कि इस घटना में पर्दे के पीछे से खेल खेला गया है और बड़ी हस्ती इसमें शामिल है। बताया जा रहा बिरसा नगर इलाके के एक बीघा जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें एक बड़े अधिकारी का पैसा लगने की बात सामने आई थी।

Like and Follow us on :

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप