News

करीना कपूर ने अपनी मां बबीता कपूर को दिया ‘BOSS’ का टैग

Sidhant Soni

न्यूज़- एक्टर करीना कपूर ने जबसे इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है तभी से सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है। करीना कपूर जो भी फोटो पोस्ट कर रही हैं, वह ब्लैक एंड व्हाइट एस्थेटिक में कर रही हैं। हाल ही में महिला दिवस के मौके पर करीना कपूर ने अपनी मां बबीता कपूर की फोटो शेयर की है।

फोटो में बबीता कपूर काउच पर तैमूर के साथ बैठी हैं और एक ऐसा एक्सप्रेशन दे रही हैं जिसमें उन्होंने अपने मुंह पर हाथ रखा हुआ है। ऐसा लग रहा है मानो उन्होंने कुछ शॉकिंग सुन लिया हो। फोटो शेयर करते हुए करीना कपूर लिखती हैं कि बॉस, मां, महिला और लेजेंड, 08.03.2020। करीना कपूर की इस फोटो पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। इनमें से एक अर्जुन कपूर ने बबीता कपूर के लिए 'खूबसूरत' लिखा है।

करीना कपूर ने अपना इंस्टाग्राम डेब्यू एक ब्रैंड पोस्ट से किया था। इसके बाद उन्होंने फैन्स की डिमांड पर तैमूर, सैफ और अब मां बबीता कपूर की फोटो शेयर की है। काम की बात करें तो करीना की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' अगले शुक्रवार 13 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"