News

रायबरेली या अमेठी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में प्रियंका गांधी, गांधी परिवार से आज तक विधानसभा चुनाव कोई नहीं लड़ा

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो प्रियंका गांधी परिवार की पहली सदस्य होंगी जो विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले गांधी परिवार के सभी सदस्य लोकसभा चुनाव ही लड़ चुके हैं।

Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

प्रियंका की पहली पसंद है अमेठी

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका की पहली पसंद अमेठी है, क्योंकि वह वहां राहुल गांधी की हार का बदला लेने के लिए अमेठी में लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करेंगी, ताकि स्मृति ईरानी को 2024 के लोकसभा चुनाव में टक्कर दी जा सके। पिछले दिनों लखनऊ में हुई बैठक में सलाहकार समिति ने प्रियंका से यह भी कहा था कि उनके चुनावी मैदान में आने से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में नई ताकत मिलेगी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका को सलाह दी थी कि वह खुद विधानसभा चुनाव लड़ें।

शुरु कर दी है चुनावी तैयारियां

हालांकि खुद प्रियंका वाड्रा ने चुनाव लड़ने या न लड़ने के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि प्रियंका गांधी के कार्यालय से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए रायबरेली और अमेठी से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी की हार वके बाद वहां गांधी परिवार का दबदबा कम हुआ है। वहीं कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने से रायबरेली में गांधी परिवार का जनता से संपर्क भी कम हो गया है। ऐसे में प्रियंका के चुनाव लड़ने से अमेठी और रायबरेली क्षेत्र की जनता से कांग्रेस के रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं।

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद

CAA: 'इसी माह से मिलने लगेगी नागरिकता', चुनाव के बीच CAA को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान

Lucknow News: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह सहित सपा के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल