News

मौसम विभाग की चेतावनी अगले 24 घंटों में उत्तरी राज्यों में सर्दी बढने की संभावना

savan meena

न्यूज – असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा कोंकण, गोवा, और रायलसीमा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

पश्चिमी मध्य प्रदेश के बैतूल में रात का तापमान सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से काफी नीचे रहा।

पूर्वोत्तर मानसून तटीय कर्नाटक पर कमजोर हो गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों में मध्यम से घने कोहरे का अनुमान है। राजस्थान, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर कल 08.30 बजे से आज सुबह 08.30 बजे तक गरज के साथ बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर तथा राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश , तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, पीएम मोदी ने डाला वोट

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख