News

मुंबई : जुहू के एक होटल से सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश, टॉप मॉडल और नामी टीवी अभिनेत्री भी पुलिस की गिरफ्त मे…

savan meena

अश्लील फिल्मों के निर्माण में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार चल रहे उद्योगपति राज कुंद्रा के बाद अब मुंबई की क्राइम ब्रांच में जुहू के एक होटल से सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने जुहू के एक पांच सितारा होटल से मुंबई की एक टॉप मॉडल और नामी टीवी अभिनेत्री को पकड़ा है।

हालांकि इस मामले में जांच टीम ने गिरफ्तारी न दिखाते हुए इसे रेस्‍क्‍यू बताया है। जांच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो इस सेक्‍स रैकेट को चलाया करती थी।

मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम ने मॉडल और अभिनेत्री की गिरफ्तारी न दिखाते हुए इसे रेस्‍क्‍यू बताया है। जांच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नामकी एक महिला को गिरफ्तार किया है जो यह सेक्‍स रैकेट चलाया करती थी।

 क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्‍ट किए

मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि ईशा खान काफी समय से मुंबई के बड़े होटल में सेक्‍स रैकेट चला रही है।

जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एक टीम तैयार की। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने फर्जी ग्राहक बनकर पहले ईशा खान से संपर्क किया। इसके बाद ईशा ने कई फोटो भेजे। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्‍ट किए। इसमें से एक कई विज्ञापनों में काम करती है और दूसरी कई टीवी धारावाहिका में काम कर चुकी है।

 हर लड़की दो घंटे के दो लाख रुपये 

रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा खान ने बताया कि हर लड़की दो घंटे के दो लाख रुपये लेगी। दो लाख में से 50 हजार ईशा खान को मिलने थे। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने तीनों को जुहू के एक होटल में मिलने को कहा। गुरुवार रात जैसे ही ईशा खान, मॉडल व अभिनेत्री उस होटल के बाहर पहुंचे क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लॉकडाउन ने छीना काम तो करने लगी धंधा

मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से जब से लॉकडाउन लगा है तब से काम नहीं मिल रहा है। लॉकडाउन के कारण जो धारावाहिक वो कर रही थीं वो भी बंद है। ऐसे में उन्‍हें मुंबई में रहने के लिए पैसे की जरूरत थी। यही कारण है कि वह इस धंधे में आ गईं।

अफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट से दिल को छूने वाली फोटो, अफगानी बच्चों को गोद में लेकर ड्यूटी करते अमेरिकी सैनिक

Like and Follow us on : Twitter        Facebook         Instagram          YouTube

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"