News

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Prabhat Chaturvedi

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर को बुधवार को सिडनी में गिरफ्तार किया गया। उन पर घरेलू हिंसा का आरोप है, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके स्लेटर इन दिनों समिति के पैनल का हिस्सा हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग और भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान कमेंट्री भी की है।

51 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को बुधवार सुबह सिडनी में गिरफ्तार किया गया। न्यू साउथ वेल्स में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि स्लेटर को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उस पर घरेलू हिंसा का आरोप है।

पिछले सप्ताह कथित घटना के सिलसिले में किया गया गिरफ्तार

स्थानीय मीडिया के अनुसार, 51 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर स्लेटर को पिछले सप्ताह हुई एक कथित घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर मंगलवार को हुई इस घटना में पुलिस को कथित तौर पर घरेलू हिंसा की रिपोर्ट मिली थी। इस सिलसिले में पूर्वी उपनगरीय पुलिस ने मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्लेटर से मुख्य रूप से बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे एक घर पर बात की और फिर उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।

स्लेटर का अंतर्राष्ट्रीय करियर

एक दशक तक ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम में बने रहने वाले स्लेटर ने 5000 से अधिक टेस्ट रन बनाए। 21 फरवरी 1970 को न्यू साउथ वेल्स में जन्मे स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 74 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 42.83 की औसत से 14 शतकों और 21 अर्धशतकों की मदद से 5312 रन बनाए। 42 वनडे स्लेटर के नाम 987 रन हैं।

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu