<div class="paragraphs"><p>BJP विधायक&nbsp;हरि भूषण ठाकुर</p></div>

BJP विधायक हरि भूषण ठाकुर

 
Politics

बिहार में BJP विधायक का बयान, मुस्लिमों को बताया मानवता का दुश्मन, मुसलमानों से वोटिंग अधिकार छीनने की रखी मांग

Ishika Jain

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरि भूषण ठाकुर ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि, 'मुसलमानों से वोटिंग का अधिकार छीन लिया जाना चाहिए।' उन्होंने कहा कि मुसलमानों को 1947 में दूसरा देश मिल चुका है, तो वे वहीं चले जाएं। ठाकुर ने आगे कहा कि, यहां रहेंगे तो उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक बनकर रहना होगा।' बीजेपी विधायक ने मुसलमानों को इंसानियत का दुश्मन तक बता दिया और कहा कि वो पूरी दुनिया को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं। बजट सत्र से ठीक एक दिन पहले भूषण ने यह बयान दिया, ऐसे में विधानसभा में हंगामा हो सकता है।

'भारत में रहना हैं तो, दूसरे दर्ज़े के नागरिक बनकर रहे' - ठाकुर

दरअसल, विधानसभा परिसर में पत्रकारों ने गुरुवार को ठाकुर से जनसंख्या के आधार पर एआईएमआईएम विधायकों की भागीदारी की मांग को लेकर सवाल किया था। सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि. ''मैं कहता हूं कि धर्म के नाम पर 1947 में देश का बंटवारा हुआ था। उन्हें दूसरा देश मिल गया, वे उसी देश में चले जाएं। अगर वे यहाँ रह रहे है, तो मैं सरकार से माँग करता हूँ कि उनके मतदान के अधिकार को समाप्त कर दिया जाए। वह भारत में दूसरे स्तर के नागरिक के रूप में रह सकते है।"

'मुसलमानों से वोटिंग अधिकार छीने सरकार' - ठाकुर
इतना ही नहीं, ठाकुर ने आगे कहा कि, "बिल्कुल एक एजेंडा है, आईएसआई का एक एजेंडा है, एक इस्लामिक स्टेट बनाने का एजेंडा है, वे अफगानिस्तान में क्या कर रहे हैं, पाकिस्तान को देखिए, ये मानवता का दुश्मन है। वोटिंग राइट जरूर छीन लिया जाए। वे अल्पसंख्ययक नहीं हैं। यह शब्द भारत के संविधान के साथ मजाक है, क्योंकि प्रस्तावना में लिखा है कि हम भारत के लोग, फिर अल्पसंख्यक कौन, बहुसंख्यक कौन।''

"उनका अजेंडा है पुरे विश्व को इस्लामिक स्टेट बनाना"

एआईएमआईएम विधायकों द्वारा राष्ट्रगान के विरोध के बारे में उन्होंने कहा, "अगर कोई विधानसभा अध्यक्ष के फैसले से सहमत नहीं है, तो उनकी सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए। राष्ट्रगान में क्या है, जल की वंदना है, भूमि की पूजा, वृक्षों की पूजा, फूलों की पूजा है, यदि ऐसा नहीं किया तो पानी न पिएं। उनका एक एजेंडा है। अगर हमारा देश है, तो हम अपना एजेंडा नहीं चलाएंगे। उनको देश दे दिया गया है, उनका अजेंडा है संपूर्ण विश्व को इस्लामिक स्टेट बनाना।''

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"

कोलिहान खदान में 1875 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, किसी के टूटे हाथ, तो किसी के सिर में आईं चोट