<div class="paragraphs"><p>प्रियंका गांधी</p></div>

प्रियंका गांधी

 
Politics

UP ELECTION 2022:कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की 9वीं सूची की जारी, चेतना पांडेय को योगी के सामने उतारा

Lokendra Singh Sainger

उत्तरप्रदेश में चुनावी आगाज हो गया है और इस पहले चरण में सरकार के 9 मंत्रियों की साख दांव पर है। जिससे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर 4 घंटे की वोटिंग पूरी हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की 9वीं सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस आलाकमान ने 33 को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने इस सूची में 6वें व 7वें चरण के उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने चेतना पांडेय को गोरखपुर शहरी सीट से मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ चुनावी मैदान उतारा है और वहीं वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा को टिकट मिला है। इस सूची में 33 में से 15 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण के लिए मतदान चल रहे है। इस चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है और 623 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिन 58 सीटों में वोटिंग हो रही है उनमें से 2017 में 53 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी।

उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को मतदान होने है। इसके बाद 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा जिसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu