News

इथोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली को मिला 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार..

savan meena

न्यूज – इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री 2019 अबिय अहमद अली को देने की घोषणा हुई है। इससे पहले स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर खूब चर्चा हो रही थी।

सटोरियों में भी ग्रेटा थनबर्ग को लेकर खूब चर्चा थी। हालांकि, विशेषज्ञों इथोपिया के प्रधानमंत्री को पुरस्कार मिलने की उम्मीद जता रहे थे।

अबिय अहमद को ये पुरस्कार शांति के लिए प्रयास और खासकर पूर्वी अफ्रीकी देश और पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा पर झड़प के मसले को सुलझाने के लिए दिया जा रहा है।

अबिय अहमद पिछले साल अप्रैल में इथोपिया के प्रधानमंत्री बने थे और तभी उन्होंने साफ कर दिया था कि इरिट्रिया के साथ बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं और क्षेत्र में शांति के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी