News

राजस्थान – दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी गिरफ्तार

savan meena

न्यूज़ – एक बेवा महिला को लोन दिलाने के बहाने धर्मशाला में ले जाकर यौन शोषण करने के मामले में काफी समय से फरार आरोपी को शुक्रवार की रात घर आने की सूचना पर प्रतापगढ़ जिले की थाना धरियावद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नारायण पुत्र लालीया मीणा, छरी गमेतीफला थाना धरियावद का रहने वाला है।

Image Credit – jagran
Image Credit – jagran

प्रतापगढ़ एसपी श्रीमती पूजा अवाना ने बताया कि थाना धरियावद क्षेत्र में रहने वाली एक बेवा महिला ने 30 जनवरी, 2020 को एक रिपोर्ट देते हुए बताया कि आज से करीब 4-5 महीने पहले नारायण मीणा उसके घर आया व पांच लाख रूपये का लोन कमीशन के बदले दिलाने का वादा किया। दो दिन बाद लोन दिलाने की कह सांवरिया जी में मिटिंग के बहाने एक धर्मशाला ले जाकर दुष्कर्म किया।

श्रीमती अवाना ने बताया कि इस पर एएसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन तथा सीओ धरियावद अरविन्द विश्नोई के मार्गदर्शन मे टीम का गठन कर बाॅसवाड़ा डूंगरपुर अहमदाबाद में दबिश दी, मगर सफलता नही मिली। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से डिटेन कर लिया। पूछताछ में घटना के बाद अलग अलग जगहों पर जाकर छिपे होना व मजदुरी करना बताया।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"