News

श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

savan meena

डेस्क न्यूज – तमिलनाडु के रामेश्वर के रहने वाले सात मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी यहां के मछुआरा संगठन के एक नेता ने दी। उन्होंने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार की सुबह नेदुंतीवू द्वीप क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले भी 28 जुलाई को श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। सात मछुआरों की गिरफ्तारी के साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे 2,000 से अधिक मछुआरों को वहां से खदेड़ दिया और 50 से अधिक नौकाओं के जाल नष्ट कर दिए।

यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब रामेश्वरम से मछुआरे 500 से अधिक नौकाओं में सवार होकर मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे और नेदुंतीवू के नजदीक मछली पकड़ रहे थे।

रामेश्वरम मछुआरा संगठन के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना का एक गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचा और सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें उनकी नौका के साथ श्रीलंका के कांगेसंतुरई बंदरगाह ले गया।

उन्होंने बताया कि अन्य मछुआरों का पीछा किया गया जिसके कारण उन्हें मछली पकड़े बिना ही समुद्र तट पर लौटना पड़ा।

दोनों देशों के मछुआरों को अक्सर गलती से एक-दूसरे के क्षेत्र में घुसने के लिए गिरफ्तार किया जाता है। वे अपनी नाव में आधुनिक डिवाइस न लगा होने के कारण अक्सर अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर जाते हैं।

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu