News

गुजरात से आयी हैरानी भरी खबर ,70 साल की महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Prabhat Chaturvedi

विज्ञान के अजूबे हमेशा से हैरान करते आये हैं। ऐसा ही एक करिश्मा डॉक्टरों के प्रयास से देखने को मिला जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है। यकीन करने में बेशक मुश्किल होगी मगर ये सच है। गुजरात के कच्छ से ये जानकारी निकल कर आयी है। जहा पर एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने बच्चे को जन्म देकर सभी को हैरानी में डाल दिया। चारो ओर इस खबर की चर्चा है।

आइये जानते है पूरी कहानी

गुजरात के कच्छ में 70 साल की महिला ने बच्चे को जन्म दिया है।
बच्चे के जन्म से जीवुबेन और उनके पति मालधारी दोनों पति पत्नी बेहद खुश हैं।
शादी के 45 साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं। 70 साल की जीवनुबेन रबारी ने शादी के 45 साल बाद बेटे को जन्म दिया है।
दंपति को यह बच्चा आईवीएफ तकनीक के जरिए मिला है। दोनों कच्छ के एक छोटे से गांव मोरा के रहने वाले है।
बच्चे के जन्म के बाद से ही परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
शादी के बाद दोनों को कोई संतान नहीं हुई, दोनों माता-पिता बनना चाहते थे।

डॉक्टर ने दी थी सलाह हो सकता है कठिनाइओं का सामना

डॉ. नरेश भानुशाली ने दंपत्ति को स्पष्ट रूप से कहा था कि वृद्धावस्था और कुछ कठिनाइयों के कारण बच्चे को जन्म देना मुश्किल होगा, लेकिन दंपति ने ईश्वर में विश्वास जताया और इस असंभव और कठिन कार्य को संभव बना दिया।

Bollywood Top Comedy Movies: बॉलीवुड की ये कॉमेडी फिल्में देखकर भूल जाएंगे सारी टेशन

POK: पीओके लेके रहेंगे, यकीन तो लोग 370 हटने का भी नहीं करते थे: एस. जयशंकर

Manisha Koirala ने बताया जब एक शॉट के लिए वो सेट पर बैठी रही 7 घंटे

Survey Report: भारत में तेजी से घट रही हिंदू आबादी, मुस्लिम जनसंख्या में इजाफा; जाने रिपोर्ट के आंकड़े

Richa Chadha: नोरा के नारीवाद वाले कमेंट पर भड़कीं ऋचा, कह दी यह बात