News

बीजेपी की इस महिला सांसद ने असम बाढ़ पीडितों को दान की पहली सैलेरी..

savan meena

डेस्क न्यूज – असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण अब तक 75 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। मुश्किल हालात में हर कोई बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आ रहा है। जिससे जो बन पड़ रहा है वह उतनी मदद कर रहा है। भाजपा सांसद प्रतिमा भौमिक ने असम के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने पहले माह की सैलरी दान की है। भाजपा नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा सांसद है। 50 वर्षीय प्रतिमा त्रिपुरा में भाजपा की महासचिव भी हैं। भाजपा नेता विक्टर शोम ने बताया कि प्रतिमा दीदी ने असम बाढ़ राहत में अपने पहले माह की सैलरी दान की है। उन्होंने 23 मई को एक लाख रुपए की राशि नई दिल्ली में असम सरकार के अधिकारियों को प्रदान की।

खुद प्रतिमा भौमिक ने ट्वीट कर बताया कि जहां तक मुझे जानकारी है, बाढ़ के कारण असम के लोग मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। सांसद के नाते मैंने अपने पहले माह की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है। मैं त्रिपुरा के लोगों से भी असम के लोगों की मदद का अनुरोध करती हूं।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इस मदद के लिए प्रतिमा भौमिक का शुक्रिया अदा किया है। सोनोवाल ने ट्वीट किया, हम मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान के लिए त्रिपुरा पश्चिम से सांसद श्रीमति प्रतिमा भौमिक का शुक्रिया अदा करते हैं। आपकी उदारता का भाव व असम के लोगों की मदद दिल का छू लेने वाला है। कई बॉलीवुड स्टार्स भी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील