News

ये महिला 13 महिने से स्कूलों से कर रही थी फ्रॉड, गिरफ्तार

savan meena

न्यूज – फर्जीवाड़ा कर 13 महीने में 25 स्कूलों से एक करोड़ रुपए तक की सैलेरी उठाने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला गिरफ्तार को कासगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है।

13 महीने में 25 स्कूलों से करीब एक करोड़ रुपए तक लेने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला को आज कासगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। फर्जी अभिलेख पर नौकरी कर रही अनामिका शनिवार को त्यागपत्र देने आई थी। अनामिका बीते कुछ दिनों से 25 स्कूलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में सुर्खियों में हैं। इतने बड़े घोटालों को लेकर शिक्षा विभाग ही नहीं बल्कि यूपी सरकार में भी हड़कंप मच हुआ है।

अनामिका ने अपने एक साथी के जरिए कासगंज के बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल को अपना त्याग पत्र पहुंचाया था, लेकिन अधिकारी ने त्याग पत्र स्वीकार न करते हुए उसके साथी को दफ्तर में ही रोक लिया और उससे पूछताछ की। अनामिका दफ्तर से कुछ ही दूरी पर थी। यह पता लगते ही अधिकारी ने पहले इसकी जानकारी सोरो पुलिस को दी और कर्मचारियों को भेजकर अनामिका को घेर लिया व बाद में पुलिस को सौंप दिया।

अनामिका की तलाश शुक्रवार से जारी थी। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने जानकारी की तो मालूम हुआ कि अनामिका शुक्ला कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह विद्यालय फरीदपुर में विज्ञान की शिक्षिका के रूप में पूर्णकालिक रूप से सेवाएं दे रही थी। शुक्रवार को बीएसए ने उसका वेतन आहरण रोक दिया व नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने पर शिक्षिका ने शनिवार सुबह अपना त्याग पत्र बीएसए दफ्तर भेजना चाहा, लेकिन तभी वह पकड़ गई। अनामिका अभी सोरों कोतवाली में हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर चल रहा मतदान

Kejriwal Politics: केजरीवाल की योगी, शाह पर सियासत, गृहमंत्री ने ‘PM मोदी के नेतृत्व’ से दी पटखनी

Smriti Irani: "राम मंदिर में निकालते खोट, शराब घोटालेबाजों को वोट", कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

Happy Mother's Day: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, कैसे हुई इसकी शुरूआत

Adah Sharma ने 15 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू, कर्ली बालों की वजह से झेला रिजेक्शन