News

टोक्यो ओलंपिक: भारत की पुरुष टीम ने हॉकी में की शानदार शुरुआत, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Manish meena

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की। मैच जीतने में हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश का विशेष योगदान रहा, भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से शानदार मुकाबला देखने को मिला। भारत के लिए पहले क्वार्टर में रूपिंदर पाल सिंह ने पहला गोल किया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए केन रसेल ने पहले क्वार्टर में एक गोल किया और टीम को बराबरी पर ला दिया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की

इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच ताबड़तोड़ हॉकी खेली

गई। दोनों प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने के लिए तरस

रहे थे। इस दौरान भारत की ओर से जोरदार हमला हुआ। दूसरे

क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।

तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड की टीम ने वापसी करने की पूरी कोशिश की. भारतीय टीम ने भी अपना आक्रमण तेज रखा

तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड की टीम ने वापसी करने की पूरी कोशिश की.

भारतीय टीम ने भी अपना आक्रमण तेज रखा।

इस दौरान टीम इंडिया ने पेनल्टी कार्नर का पूरा फायदा उठाया और हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गोल दागकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम गोल करने की कोशिश करती रही लेकिन वह भारत की मजबूत डिफेंस लाइन के आगे नहीं जा सकी। लेकिन फिर न्यूजीलैंड के जेनेस ने मौका लिया और एक गोल किया। इस तरह तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड का स्कोर 3-2 था।

इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

इस तरह चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड से चमत्कार की उम्मीद की जा रही थी। मनदीप सिंह ने फाइनल क्वॉर्टर में भारत के लिए मौका बनाया लेकिन कीवी टीम गोल बचाने में कामयाब रही। इस दौरान भारत से कुछ गलतियां भी हुईं, जिसके बदले में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कार्नर मिला। लेकिन भारत की ओर से श्रीजेश ने अच्छा बचाव किया और भारत की जीत सुनिश्चित की। इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण