News

यूपी चुनाव : महंगाई के खिलाफ प्रियंका गांधी सड़क पर उतरेंगी, सपा-बसपा भी सक्रिय

savan meena

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 महीने बाद गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। कहने को तो प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा सरकारी है पर देखा जाए तो मोदी ने काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही UP में अपने चुनाव अभियान का आगाज कर दिया। UP में अगले साल चुनाव होने हैं। ऐसे में BJP विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके जनता को लुभाने की कोशिशों में जुटी है। मोदी ने काशी में योगी सरकार की जमकर तारीफ की तो विपक्ष और पहले की सरकारों पर निशाना भी साधा।

वहीं, विपक्ष भी सक्रिय हो गया है। 16 जुलाई को प्रियंका गांधी भी यूपी पहुंच रही हैं। इसके अगले दिन यानी 17 जुलाई को वे महंगाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेंगी। कांग्रेस महंगाई, युवाओं के मुद्दों पर लगातार हमलावर है। सपा ने भी योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो बसपा में भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

यूपी में विधानसभा चुनाव में करीब 6 महीने बाकी

यूपी में विधानसभा चुनाव में करीब 6 महीने बाकी हैं। इन 6 माह में यूपी की सियासत को बदलने के लिए पीएम मोदी के लगातार दौरे हो सकते हैं। पार्टी के रणनीतिकारों ने तय किया है कि UP सरकार की बड़ी योजनाओं के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे नेताओं का बुलाया जाए। योगी सरकार सूबे में 4 बड़े एक्सप्रेस-वे बना रही है। इनमें से तीन पर तेजी से काम हो रहा है। कहा जा रहा है कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री इनका उद्घाटन कर सकते हैं।

UP में सारे विरोधी भी पूर्वांचल में अपनी ताकत आजमा रहे 

 अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और छोटे दल के साथ ओवैसी भी पूर्वांचल को अपना केंद्र बना चुके हैं। ऐसे में पार्टी एक बार फिर मोदी के जरीए पूर्वांचल को साधने की कवायद में जुट गई है। BJP ने पूर्वांचल के अपने सबसे विश्वस्त साझेदार अपना दल को एक बार फिर अपने विश्वास में ले लिया और अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया है। लेकिन पूर्वांचल से आने वाले संजय निषाद फिलहाल नाखुश हैं।

भागीदारी मोर्चा के बैनर तले ओमप्रकाश राजभर भी पूर्वांचल को ही निशाना बना रहे हैं। क्योंकि यहां सबसे ज्यादा OBC और अति पिछड़ी जातियां हैं। BJP के खिलाफ बन रहा गठबंधन भी पूर्वांचल में सबसे ताकतवर दिख रही है।

सपा आंदोलन के माध्यम से सड़क पर दिखेगी

सपा के मुखिया अखिलेश यादव के आदेश पर उनके कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में तहसील स्तर पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इसमें पंचायत चुनाव के दौरान अध्यक्ष और अन्य पदों पर धांधली, पुलिस बर्बरता के साथ महंगाई का मुद्दा रखा गया है। सड़क की राजनीति करने के लिए जाने जानी वाली सपा काफी समय बाद अपने पुराने तेवर में नजर आ सकती है।

सपा आंदोलन के माध्यम से सड़क पर दिखेगी। साथ ही, समाज के अन्य वर्गों के साथ अखिलेश यादव संपर्क कर रहे हैं। मसलन अंदर खाने उप्र के अलग – अलग लघु इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों के साथ भी उनकी लगातार मीटिंग हो रही है।

पिछले कई सालों से सक्रिय न रहने वाले सपा के छात्र और नौजवान विंग भी सक्रिय होने लगे हैं। इसमें कैंपस और युवाओं के सवाल पर सरकार पर हमला करने की तैयारी है। सपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि कुछ ही दिनों में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव भी प्रदेश का दौरा करेंगे।

मोदी के जाते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 16 जुलाई को लखनऊ आ रही हैं

मोदी के जाते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 16 जुलाई को लखनऊ आ रही हैं। प्रियंका इस बार खुद पूरे कैंपेन को लीड करेंगी। 17 को UP कांग्रेस के महंगाई के विरोध में होने वाले प्रदर्शन में वह शामिल रहेंगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इसमें प्रियंका गांधी खुद सड़क पर दिखेंगी। इससे पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं के बीच में एक बड़ा मैसेज जाएगा।

कांग्रेस इस बार का पूरा चुनाव प्रियंका के चेहरे पर लड़ने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि पार्टी कार्यालय में तैयार होने वाले कई पोस्टर में राहुल और सोनिया गांधी तक की तस्वीर नहीं है। बताया जा रहा है कि यह चुनावी रणनीति का हिस्सा है। साथ ही कांग्रेस, BJP के 2017 के मैनिफेस्टो के वादे भी जनता को याद दिलाएगी।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"