News

शेयर बाजार में भारी गिरावट के क्या है कारण…

Sidhant Soni

न्यूज़ – कोरोना वायरस का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ रहा है और भारत के शेयर बाजार भी इसकी चपेट में हैं। गुरुवार को प्री-ओपनिंग में भारी गिरावट देखने को मिली। 9.20 बजे सेंसेक्स 1700 अंक नीचे 34,085 पर रहा, वहीं निफ्टी में 486 अंकों की गिरावट रही और यह 9964 पर रहा। इससे पहले अमेरिका और जापान के बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। 9.33 बजे सेंसेक्स 1648 अंक नीचे 34,050 पर रहा, वहीं निफ्टी 500 अंक गिरकर 9966 पर आ गया। 11.00 बजे गिरावट बढ़कर 2400 से ज्यादा हो गई। सेंसेक्स 2417 की गिरावट के साथ 33,263 पर रहा, वहीं निफ्टी में 731 अंकों की गिरावट के साथ 9726 पर रहा।

इससे पहले बुधवार को निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान देश के प्रमुख शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार समाप्त होने की घंटी बजने के समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 62.45 अंकों की बढ़त के साथ 35,697.40 के स्तर पर था। हालांकि इंट्रा-डे के दौरान इसमें 386 अंकों की बढ़त देखी गई। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी सकारात्मक रहा।

जानकारों के मुताबिक ग्लोबल इकोनॉमी पर कोरोना के प्रभाव की चिंता निवेशकों को खरीदारी से रोक रही है। निचले स्तर पर होने के बावजूद शेयर बाजारों में अधिक खरीदारी नहीं हुई। कारोबारी सत्र में 386 अंक चढ़ने के बाद सेंसेक्स अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल नहीं हो सका। इसके अलावा देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से भी बाजार में निराशा देखने को मिल रही है। इस दौरान एशिया सहित दुनियाभर के शेयर बाजारों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट का शिकार हुए।

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास