<div class="paragraphs"><p>Russia-Ukraine War</p></div>

Russia-Ukraine War

 

Image Credit - Reuters

World

Russia-Ukraine War : रूस - यूक्रेन में किसी भी वक्त छिड़ सकती है जंग, पुतिन ने किया युद्ध का खुला ऐलान

Ishika Jain

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध की घोषणा कर दी है। उनकी इस घोषणा के बाद रूसी सेना कभी भी यूक्रेन में प्रवेश कर सकती है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया है कि, 'वे अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें।' संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में अपने सैनिकों को प्रवेश करने से रोकने के लिए कहा है। वहीं, पुतिन ने यूक्रेन की सेना से 'हथियार डालने' की अपील की है।

सुनी गई विस्फोटों की आवाज़
बता दें कि, यूक्रेन के अलगाववादियों के कब्जे वाले पूर्वी शहर डोनेट्स्क में गुरुवार तड़के कम से कम पांच विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इसके बाद सेना के चार ट्रक मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक चश्मदीद के हवाले से दी गई है।

जंग की ओर बढ़े रहे रूस - यूक्रेन

दरअसल, रूस ने पूर्वी यूक्रेन के दो अशांत क्षेत्रों लुहान्स्क और डोनेट्स्क को स्वतंत्र राज्य घोषित कर दिया है और अपनी सेना को वहां भेजने का आदेश दिया है। इस बीच बुधवार को कुछ चश्मदीदों ने दावा किया कि, उन्होंने दो सैन्य काफिले को रूसी सीमा से डोनेट्स्क की ओर बढ़ते हुए देखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आधुनिक सैन्य सामग्री से लैस इन काफिले में सैन्य वाहनों पर किसी भी देश का प्रतीक चिन्ह नहीं है।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 67.32% दर्ज हुआ मतदान

Kejriwal Politics: केजरीवाल की योगी, शाह पर सियासत, गृहमंत्री ने ‘PM मोदी के नेतृत्व’ से दी पटखनी

Smriti Irani: "राम मंदिर में निकालते खोट, शराब घोटालेबाजों को वोट", कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

Happy Mother's Day: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, कैसे हुई इसकी शुरूआत

Adah Sharma ने 15 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू, कर्ली बालों की वजह से झेला रिजेक्शन