News

WTC 2021 Final IndvNz Day-2 : रोहित-गिल की अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया को शुरुआती झटके, लंच तक स्कोर – 69/2

savan meena

WTC 2021 Final IndvNz Day-2 : पहला दिन पूरा बारिश के भेंट चढ़ने के बाद दूसरे दिन खेल का आगाज हुआ, टीम इंडिया ने दूसरे दिन लंच तक 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं, कप्तान विराट कोहली 6 और पुजारा 0 पर खेल रहे हैं।

 टीम इंडिया को पहला झटका ओपनर रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह काइल जैमिसन का शिकार बने, साउदी ने स्लिप में रोहित का कैच पकड़ा, रोहित 34 रन पर आउट हुए। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार वापसी की है, नील वेगनर ने अपने पहले ही ओवर में शुभमन गिल को आउट कर दिया है। कीपर बीजे वाटलिंग ने गिल का कैच पकड़ा। वह 28 रन पर आउट हुए।

Source : @BCCI
(Twitter

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका था। भारत ने दो दिन पहले घोषित टीम में बदलाव नहीं किया है।

टीम में दोनों स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को जगह दी गई है। वहीं, न्यूजीलैंड ने कॉलिन डि ग्रांडहोम, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, नील वेगनेर और काइल जैमीसन के साथ तेज आक्रमण पर फोकस किया है।

 टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार 18 ओवर्स की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर 53, रोहित शर्मा 29, और शुभमन गिल 23, रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

मिल्खा सिंह की याद में काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरी टीम इंडिया

WTC 2021 Final IndvNz Day-2 : फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की याद में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर खेल रही है। मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद कल देर रात चंडीगढ में निधन हो गया था। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री समेत शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने ट्विटर पर शोक जताया।

89 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

भारत अपने 89 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूट्रल वेन्यू पर खेल रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय टीम किसी दूसरी टीम से तीसरे देश में ये मुकाबला खेल रही है। इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ है।

 न्यूजीलैंड ने तेज आक्रमण पर ज्यादा फोकस किया

न्यूजीलैंड ने तेज आक्रमण पर ज्यादा फोकस किया है बता दें कि बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका था। भारत ने दो दिन पहले घोषित टीम में बदलाव नहीं किया है। टीम में दोनों स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को जगह दी गई है। वहीं, न्यूजीलैंड ने कॉलिन डि ग्रांडहोम, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, नील वेगनेर और काइल जैमीसन के साथ तेज आक्रमण पर फोकस किया है।

रोहित शर्मा ने की शानदार शुरूआत

रोहित शर्मा ने दिखाए तेवर, सातवें ओवर में दो चौके सातवां ओवर करने टिम साउदी आए। ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने बेहतरीन स्क्वायर कट जड़ा और चार रन जुटाए। ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने फिर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर दो रन लिए।

  •  प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड टीम

केन विलियमसन, टॉम लैथम, डी कॉन्वे, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, बीजे वॉटलिंग, कोलिंग ग्रांडहोम, काइली जैमिसन, टिम साउदी, नील वैगनर और ट्रेंट बोल्ट

 भारतीय टीम 

विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी

Rajasthan Politics : सचिन पायलट के दम पर जीतने वाले रघु शर्मा आज उनके विरोधी कैसे हो गए ?

Like and Follow us on :

Twitter

Facebook

Instagram

YouTube

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu