News

युवराज सिंह ने खोला 6 छक्कों का राज, बताया उस वक्त कैसा था धोनी का रिएक्शन

savan meena

युवराज सिंह ने खोला 6 छक्कों का राज, बताया उस वक्त कैसा था धोनी का रिएक्शन :  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रचा था। टी20 इंटरनेशनल में युवी ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में जब वह यह कमाल कर रहे थे तब दूसरी छोर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी खड़े थे। युवी ने इस दौरान अपने कप्तान की प्रतिक्रिया के बारे में बताया है।

युवराज सिंह ने खोला 6 छक्कों का राज, बताया उस वक्त कैसा था धोनी का रिएक्शन : उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा खुश थे। अगर आप टीम के कप्तान हैं और एक खिलाड़ी एक के बाद एक लगातार 6 छक्के लगाता है तो आपको जरूर खुशी होगी कि स्कोर इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला था, इसे हर हाल में जीतना ही था।"

 2007 वर्ल्डकप में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

युवराज सिंह ने 2007 में पहली बार आयोजित आइसीसी टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। इस मैच में उन्होंने महज 12 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की 6 गेंद पर युवी ने यह कमाल किया था। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

फिलिंटॉप की गेंद पर दो अच्छे चौके लगाए थे – युवराज

"मुझे याद है मैंने फिलिंटॉप की गेंद पर दो अच्छे चौके लगाए थे और यह उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने मुझे कुछ कहा और बदले में मैंने भी पटलकर जवाब दिया। उस वक्त यह बेहद गंभीर लड़ाई थी। अंपायर को भी बीच में आना पड़ा था। इसके बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैं अब हर एक गेंद को मैदान के बाहर ही भेज दूं।

ऐसे लगे थे युवराज के छक्के

किस्मत से जो मैंने पहली गेंद पर शॉट लगाया वो मैदान के बाहर जाकर गिरा। दूसरी गेंद पर जब मैंने शॉट लगाया तो वो दर्शकों के बीच जाकर गिरी। तीसरी गेंद को मैंने प्वाइंट के उपर से मारा एक ऐसी जगह जहां मैंने पूरे करियर में अब तक एक चौका तक नहीं लगाया था। कॉलिंगवुड ने ब्रॉड के पास जाकर बोला ऑफ साइड में यॉर्कर डालने कहां क्योंकि वह काफी बड़ी बाउंड्री थी।"

गेंद बल्ले के निचले भाग पर जाकर लगी यह छोटी बाउंड्री थी

"लेकिन ब्रॉड ने मुझे पैर पर गेंद डाली तो जब उन्होंने ऐसा करने का फैसला लिया मुझे समझ आ गया वह मुश्किल में पड़े हैं। पांचवीं गेंद बल्ले के निचले भाग पर जाकर लगी यह छोटी बाउंड्री थी और फ्लिंटॉफ के उपर से निकल गई। छठी गेंद पर मुझे अंदाजा था यॉर्कर ही आने वाला है तो मैं इसे सीधा खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार था। यह गेंद मेरे पहुंच में आई और मैंने शॉट लगा दिया।"

Like and Follow us on :

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी