News

आजम खान और गिरिराज सिंह के बीच बढ़ा विवाद..

savan meena

जयपुर (डेस्क न्यूज) –  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री व बिहार के बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिरज सिंह के विवादित बयान पर सियासत गर्म हो गई है। उन्हों ने कहा है कि देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम होना चाहिए और जो इस नियम को नहीं माने उसका वोटिंग का अधिकार खत्म कर देना चाहिए।

उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने तंज कसा कि दो बच्चों से ज्यादा होने पर तो फांसी दे देनी चाहिए।

गिरिराज के बयान पर सबसे कड़ी प्रतिक्रिया उत्तोर प्रदेश (UP) से समाजवादी पार्टी (SP) के सासंद आजम खान ने दी है। उन्होंरने तंज कसते हुए कहा कि दो से अधिक बच्चेज होने पर वोटिंग का अधिकार क्याै खत्मे करना, फांसी दे देनी चाहिए। इसके बाद अगला बच्चाह होगा ही नहीं।

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या भारत के लिए बड़ी चेतावनी है और इससे संसाधन और सामाजिक समरसता को खतरा पैदा हो गया है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्तम कानून की जरूरत है। इसके लिए सड़क से संसद तक प्रयास जरूरी हैं। उन्हों्ने कहा है कि देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम होना चाहिए और जो इस नियम को नहीं माने उसका वोटिंग का अधिकार खत्मा कर देना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि वोट के ठेकेदारों ने जनसंख्या को धर्म से जोड़ दिया है। जनसंख्यास नियंत्रण को इस्लामिक देश स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन भारत में इसे धर्म से जोड़ा जाता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जहां-जहां हिंदूओं की जनसंख्या गिरती है, वहां-वहां सामाजिक समरसता टूटती है। देश में कुछ लोग अपने लाभ के लिए समाज में विषमता फैलाते हैं। ओवैसी जैसे लोग सामाजिक समरस्ता में सबसे बड़े बाधक हैं।

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप