बिहार

BIHAR: शर्मनाक! छात्रा से दुष्कर्म होता देख हेडमास्टर बना शैतान, बचाने की बजाए खुद भी लूटी अस्मत

Om prakash Napit

Rape in Kaimur: बिहार के कैमूर जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले में एक 14 साल की छात्रा को लड़कों के एक समूह ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और फिर उनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हद तो तब हो गई जब सरकारी प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक वहां पहुंच गए। उन्हें देख लड़के तो वहां से भाग गए, लेकिन पीड़िता की मदद करने के बजाय हेडमास्टर ने भी उसके साथ मुंह काला किया।

शिकायत के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब लड़की शौच के लिए निकली थी। उसी समय चार लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। वो उसे कुछ दूर एक सुनसान जगह पर ले गए, फिर उन लड़कों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाकी लड़के खड़े होकर उन्हें देखते रहे।

फिर हेडमास्टर ने भी लूटी अस्मत

सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने उन चारों लड़कों को लड़की को जबरन ले जाते हुए देखा तो कुछ दूरी तक उनका पीछा किया। जब एक लड़का दुष्कर्म कर रहा था, तब हेडमास्टर अचानक जा धमके। लड़के उन्हें देखकर भाग गए, फिर हेडमास्टर ने भी अपना मुंह काला किया। आरोपी हेडमास्टर की पहचान सुरेंद्र कुमार भास्कर के रूप में हुई है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि हेडमास्टर उसे बचा लेगा, लेकिन इसके बजाय उसने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे खून से लथपथ झाड़ियों में छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी हेडमास्टर और लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार

लड़की को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आईपीसी की धारा-164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा। आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लड़का फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भभुआ के डीएसपी सुनील कुमार ने कहा, बाकी जिन तीन लड़कों का नाम सामने आया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील