States

दिल्ली: सीएम केजरीवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तिरंगे का अपमान करने का आरोप, केंद्रीय मंत्री ने लिखा पत्र

Vineet Choudhary

डेस्स न्यूज़- केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर तिरंगे का अपमान करने की शिकायत की है। प्रहलाद पटेल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तिरंगे झंडे को सजावट के सामान के रूप में इस्तेमाल किया और इसे इस तरह से लगाया कि केवल उसका हरा रंग दिखाई दे रहा था।

Photo | ANI
Photo | ANI

सफेद भाग को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया प्रतित होता है – केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान

के लिए हम सभी की जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए यह पत्र

लिख रहे हैं। केजरीवाल जब भी टीवी पर संबोधित करने आते हैं

तो उनका ध्यान बेबस ही भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर चला जाता

है। क्योंकि वह देश की मर्यादा और संवैधानिक स्वरूप से भिन्न प्रतीत होते हैं। केंद्रीय मंत्री नें लिखा की ऐसा लगता हैं कि सफेद भाग को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया हो। जो भारत सरकार गृह मंत्रालय के द्वारा निर्दिष्ट भारतीय झंडा संहित में उल्लिखित भाग 1 के 1.3 में दिए गए मानकों का प्रयोग नहीं दिखाई देता है।

यह पत्र एक नए विवाद को जन्म दे सकता हैं

एलजी को लिखे पत्र में आखिरकार प्रह्लाद पटेल ने लिखा है कि जाने अनजाने में माननीय मुख्यमंत्री से इस तरह के कृत्य की अपेक्षा न करके मैं आपका ध्यान इस ओर खीचना चाहता हूं। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच कोविड के प्रबंधन, ऑक्सीजन की कमी, वैक्सीन की कमी को लेकर जंग छिड़ी हुई है, ऐसे में तिरंगे पर लिखा यह पत्र हो सकता है। एक नए विवाद को जन्म दें।

Like and Follow us on :

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद