दिल्ली

MCD Elections 2022: दिल्ली में AAP की गारंटी और बीजेपी का वचन पत्र... जानें किसने क्या हैं वादे?

Om prakash Napit

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर राजधानी में सियासत तेज है। बीजेपी (BJP) के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अब सवाल यह है कि आखिर दिल्ली की जनता को ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ लुभाती हैं या बीजेपी का 'वचन पत्र'। चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र में क्या बड़े मुद्दे हैं और जनता के लिए कौन से मुद्दे इस बार मायने रखते हैं।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए 10 गारंटी दी हैं। सबसे बड़ा मुद्दा इसमें कूड़ा रखा गया है। आप का वादा है कि वह कोई भी नया कूड़े का पहाड़ दिल्ली में नहीं बनने देगी। वहीं, बीजेपी का भी वचन है कि राजधानी के हर एक नागरिक को साफ पानी मिलेगा। हर घर को नल से पानी दिया जाएगा।

बीजेपी का वचन पत्र

  1. दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति तक साफ पानी पहुंचेगा। हर घर में नल लगाए जाएंगे।

  2. झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सुविधाओं से संपन्न फ्लैट दिए जाएंगे।

  3. दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाया जाएगा और प्रदूषण से मुक्त किया जाएगा।

  4. एमसीडी के स्कूल और अस्पताल को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान की जाएगी।

  5. दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा।

  6. कूड़े के पहाड़ों को जहांगीरपुरी लैंडफिल साइट की तरह बेहतर करने का काम किया जाएगा।

    जहां झुग्गी वहां मकान का वादा

    आदेश गुप्ता ने इस दौरान कहा कि भाजपा का संकल्प शपथ पत्र के साथ वचन पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 676 जेजे कालोनी हैं, जहां लोग जीवन संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हर घर जल योजना को दिल्ली सरकार लागू नहीं कर रही है ताकि टैंकर माफियाओं से सांठ-गांठ बनी रहे। उन्होंने कहा कि जहां झुग्गी वहां मकान का वादा भाजपा पूरा कर रही है। दिल्ली के झुग्गी वासियों को ऐसा ही खूबसूरत मकान दिया जाएगा। आदेश गुप्ता ने कहा कि हर झुग्गी में जाएंगे और एक फार्म भरवाया जाएगा।

केजरीवाल की 10 गारंटी

  1. दिल्ली को सुंदर बनाएंगे, कूड़ा साफ़ करवाएंगे। तीनों कूड़े के पहाड़ साफ़ करेंगे। कोई भी नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे। सड़कों और गलियों की सफ़ाई करवाएंगे।

  2. भ्रष्टाचार मुक्त MCD बनाएंगे। बिल्डिंग/मकान बनाने में जो भ्रष्टाचार होता है सब ख़त्म करेंगे। सारा प्रोसेस ऑनलाइन होगा।

  3. पार्किंग की समस्या से मुक्ति दिलाएंगे।

  4. आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाएंगे।

  5. सड़कें बनाएंगे।

  6. नगर निगम के स्कूल और अस्पताल शानदार बनाएंगे।

  7. नगर निगम के पार्कों को भी शानदार बनाएंगे।

  8. कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। सभी को समय पर सैलरी मिलेगी।

  9. व्यापारियों के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया आसान कर देंगे, ऑनलाइन करेंगे। साल दुकानें खोलेंगे। इंस्पेक्टर राज ख़त्म होगा।

  10. रेहडी-पटरी वालों के लिए वेंडिग जोन बनाएगे। उनको प्रॉपर्टी लाइसेंस देंगे। कोई पैसा वसूली नहीं होगा।

4 दिसंबर को वोटिंग, 7 दिसंबर को गणना

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी। हालांकि, ये चुनाव अप्रैल में होने थे लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के कारण देरी हुई। एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर है।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी