States

मध्यप्रदेश में गिरफ्तार कांग्रेसी विधायकों को रिहा करेगी सरकार

savan meena

न्यूज़ –  कल 13 मार्च को वैश्वीक महामारी कोरोना के चलते किसानों और मजदूरों की समस्याओ को लेकर महाकाल शिखर दर्शन कर उज्जैन से भोपाल पद यात्रा कर राज्यपाल को पत्र देने के साथ CM और स्वास्थ्य मंत्री को पिले चावल देकर मालवा का हाल जानने और सुविधा उपलब्ध कराने की बात को लेकर निकले दोनो विधायक महेश परमार और मनोज चावला सहित वीरेंद्र सिंह, निजाम काजी, सोनू शर्मा, अजीत सिंह को गिरफ्तार कर उज्जैन जैल भेज दिया गया था।

पद यात्रा पर नेकले दोनो विधायकों सहित कांग्रेस नेताओ को सरकार के इशारे पर पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। देर रात तक स्थानीय प्रशासन ने सरकार के दबाव मे कांग्रेस नेताओं को जेल से रिहा करने को लेकर कई तरह से प्रयास किये गये, मुचल्के पर भी रिहा करने की तैयारी हुई, पर विधायक महेश परमार व मनोज चावला सहित कांग्रेस नेताओं ने इस तरह की रिहाई को लेकर साफ नाराजगी जताते हुए मना कर दिया। नेताओ का सीधा आरोप प्रशासन पर था की भाजपा सरकार के इशारे पर दमनकारी रवैय्या अपनाया जा रहा है। हमनें कौई जुर्म नही किया है जो हमसे मुचल्का भरवाया जा रहा है ऐसी रिहाई से तो जेल ही अच्छी है।

विधायक महेश परमार और मनोज चावला ने जब मुचल्के पर रिहाई को नाराजगी के साथ ठुकराया तो प्रशासन और शिवराज सरकार दोनो बेकफुट पर खसक गई। विरोध को बड़ता देख बिना शर्त रिहाई की बात को मानना पड़ा।

दोनो विधायकों सहित कांग्रेस नेताओं की बिना शर्त रिहाई की बात भाजपा सरकार को मानना इस लिये पड़ी क्यूँ की तानाशाही पुर्वक हुई कार्यवाही के चलते पूरी कांग्रेस पार्टी मुखर हो रही थी शहर से लेकर प्रदेश स्थर पर विरोध शुरु हो गया था। आज शहर व जिला कांग्रेस कमेठी ने आपात बैठक बुला कर चरणबद्ध आन्दोलन की चेतावनी दे दी थी।

वही पार्षद बीनू कुशवाह ने कांग्रेस पार्षदो के साथ उज्जैन शहर में 54 वार्डो के प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेताओ ने CM शिवराज के पुतले वार्ड स्तर पर जलाने की चेतावनी देकर प्रशासन को मजबूर कर दिया था।

कांग्रेस पार्टी के अजा जज विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र मरमट ने भी बिना शर्त रिहाई किये जाने की बात रखी थी और cm शिवराज का पुतला दहन की चेतावनी दी थी।

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे

Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Panchayat 3: 'पंचायत' के तीसरे सीजन के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इसी महीने देगी दस्तक