गुजरात

Gujarat: दरिंदगी की हदें पार! गुजरात में दुल्हन बनाकर 13 साल की बच्ची को 8 साल में 15 आदमियों को बेचा

Om Prakash Napit

Gujarat: गुजरात में मानव तस्करी का एक घिनौना मामला सामने आया है। 13 साल की एक बच्ची को दुल्हन बनाकर 8 साल में 15 आदमियों को बेचा गया। जिन आदमियों को इस बच्ची को बेचा गया, उनकी उम्र 30 से 45 के बीच थी।

जानकारी के मुताबिक, जिस गैंग ने इस सौदेबाजी को अंजाम दिया, उसने बच्ची को बेचने के बदले हर बार 2 से 2.5 लाख रुपए लिए। इस घटना के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि इस तरह की पीड़ित करीब 8 लड़कियां हैं।

पुलिस का कहना है कि इसमें से एक लड़की निशा (बदला हुआ नाम) की उम्र 13 साल है। उसे गुजरात में 8 सालों के अंदर 15 आदमियों को बेचा गया। रैकेट के कथित मास्टरमाइंड अशोक पटेल और गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में उसके सहयोगियों ने निशा का इस्तेमाल किया और लगभग 15 अन्य लड़कियों को उन जगहों से किडनैप किया, जहां वह रहती थीं और उन्हें बेच दिया।

पुलिस अब निशा की तलाश कर रही है, जिससे उसका बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। निशा इस गिरोह द्वारा सताई गई पहली पीड़िता है।

यूं हुआ रैकेट का खुलासा

इस रैकेट का भंडाफोड़ तब हुआ जब जांचकर्ताओं को एक नाबालिग लड़की के बारे में पता लगा, जो 11 मई को अहमदाबाद जिले के कानभा गांव से लापता हो गई थी। जब इस लड़की को 13 मई को गांधीनगर के पास बोरू गांव से बचाया गया तब पुलिस को रैकेट के कथित मास्टरमाइंड अशोक पटेल, उसकी 45 वर्षीय पत्नी रेणुका, उनके 16 वर्षीय बेटे और 34 वर्षीय रूपल मेकवान नाम की एक महिला के बारे में पता लगा, जो शहर के ओधव क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने उनके साथियों मनसा के मोती सेनमा (50) और पालनपुर के अमरतजी ठाकोर (70) और चेहर सिंह सोलंकी (34) को भी पकड़ा। जांच में ये भी पता लगा है कि राज्य में मानव तस्करी का बड़ा धंधा चल रहा है। गिरोह द्वारा कथित रूप से तस्करी की गई नाबालिग लड़कियों में से 7 का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का अनुमान है कि पीड़ित लड़कियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"

कोलिहान खदान में 1875 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, किसी के टूटे हाथ, तो किसी के सिर में आईं चोट