हरियाणा

Haryana: एक साल से घर में कैद 2 बहनें, कमरे में अंधेरा और बदबू ही बदबू, जानें क्‍यों हुई ऐसी हालत?

Om Prakash Napit

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में दो बहनें एक साल से घर में बंद थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सामाजिक संस्था के लोगों ने मिलकर दोनों को रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि माता-पिता की मौत के बाद दोनों ने खुद को घर में बंद कर लिया था। दोनों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

हरियाणा के पानीपत में एक साल से घर में बंद दो बहनों का रेस्क्यू किया गया। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बहनों ने खुद को घर में कैद कर लिया था। दोनों में से एक लड़की निर्वस्त्र हालत में थी तो दूसरी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा था। पुलिस ने दोनों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, पानीपत के कायस्थान मोहल्ले से पुलिस ने सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर एक साल से घर में बंद दो बहनों का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू की गई दोनों बहनों का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। घर में बंद एक लड़की निर्वस्त्र हालत में मिली। दोनों के शरीर पर सैकड़ों जख्म थे। घर में बेहद गंदगी थी, जिसकी वजह से दुर्गंध फैली हुई थी।

Since Independence पर यहां देखें Video...

मकान पर कब्जे के डर से किया खुद को कैद

स्थानीय लोगों ने कहा कि माता-पिता की मौत के बाद दोनों बहनों को डर था कि कहीं उनके रिश्तेदार मकान पर कब्जा न कर लें। इसी डर को लेकर दोनों बहनों ने खुद को घर में कैद कर लिया था। पता चला है कि दोनों बहनें एमए पास हैं।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"