हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: भाजपा ने जारी की छह प्रत्याशियों की सूची, कांग्रेस के बागियों को दिए टिकट

Om Prakash Napit

BJP gave tickets to Congress rebels: कांग्रेस के सभी छह बागी पूर्व विधायकों को भाजपा ने उनके पुराने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतार दिया। भाजपा ने इन्हें सदस्यता देने के तीन दिन बाद मंगलवार को इनके टिकटों की घोषणा कर दी है।

धर्मशाला से सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर लाहौल-स्पीति, राजेंद्र राणा सुजानपुर, इंद्रदत्त लखनपाल बड़सर, चैतन्य शर्मा गगरेट और देवेंद्र कुमार भुट्टो को कुटलैहड़ से टिकट दिए गए हैं। इस तरह भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने सभी प्रत्याशी घोषित करने के मामले में कांग्रेस से बाजी मार ली है।

राज्यसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी के पक्ष में किया था मतदान

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान करने के बाद व्हिप जारी होने के बावजूद वित्त विधेयक पारित करते वक्त विधानसभा में उपस्थित न होने पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन विधायकों को अयोग्य घोषित किया था।

अध्यक्ष के इस फैसले को इन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी, लेकिन भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले इन्होंने याचिका वापस लेने के लिए अर्जी भी दे दी थी। भाजपा की सदस्यता लेने से पहले कांग्रेस के ये छह बागी हिमाचल प्रदेश से बाहर ही रह रहे थे। अब टिकट घोषित होते ही ये फील्ड में उतर चुके हैं।

हिमाचल में कब होगा उपचुनाव

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए अंतिम एवं सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसी दिन छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी करवाया जाएगा। ये छह विधानसभा क्षेत्र वही हैं, जहां से कांग्रेस ने छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया है। 4 जून को नतीजे घोषित हो जाएंगे।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार