झारखंड

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का 'गंदा' वीडियो, मंत्री ने बताया साजिश; देखें Video

Om Prakash Napit

Jharkhand News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति किसी महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील चैटिंग कर रहा है। झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह वीडियो प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता का होने का दावा किया है।

वहीं बन्ना गुप्ता ने वीडियो को एडिटेड बताते हुए इसे अपनी छवि को धूमिल करने की साजिश करार दिया है। रविवार (23 अप्रैल, 2023) को उन्होंने इस मामले में एक FIR भी दर्ज कराए जाने की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल हुआ वीडियो 17 अप्रैल, 2023 का है।

Since Independence पर यहां देखें वीडियो...

जानें वीडियो में क्या?

इस वीडियो में दिख रही महिला शादीशुदा बताई जा रही है क्योंकि उसके माथे पर सिन्दूर दिख रहा है। भाजपा MP निशिकांत दुबे द्वारा शेयर किए लगभग 19 सेकेण्ड के इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सैंडो-बनियान पहने बड़ी स्क्रीन पर दिख रहा है। नीचे एक बॉक्स में कुछ अश्लील दृश्य चल रहे हैं। इन दृश्यों में एक महिला द्वारा अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए जा रहे हैं। बीच में महिला और पुलिस की आवाजें भी सुनाई दे रहीं हैं। निशिकांत दुबे का दावा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कॉन्ग्रेस विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता हैं।

मंत्री ने बताया एडिटेड वीडियो

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपनी छवि धूमिल करने की साजिश करार देते हुए FIR दर्ज करने की बात कही है। बन्ना गुप्ता का दावा है कि पुलिस जल्द ही जांच कर के दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। वीडियो बनाने वालों के खिलाफ भी कॉन्ग्रेस विधायक ने कानूनी कार्रवाई का ऐलान किया है।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार