महाराष्ट्र में दिखा आपराधियों का बेखौफ अंदाज, पत्रकार को सरेआम पीटा Image Credit - Since Independence
महाराष्ट्र

Maharashtra: महाराष्ट्र में दिखा अपराधियों का बेखौफ अंदाज, पत्रकार को सरेआम पीटा; देखें VIDEO

Mohit Chauhan

Maharashtra: महाराष्ट्र के जलगांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे साफ़ तोर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग बेखौफ अंदाज में एक व्यक्ति के साथ बेहरमी से मारपीट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पीड़ित व्यक्ति का नाम संदीप महाजन है और वह एक स्थानीय पत्रकार है। पीड़ित पत्रकार ने शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के विधायक किशोर पाटिल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

कुछ समय पहले संदीप महाजन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमे 8 साल की एक बच्ची से बलात्कार की वारदात पर मुख्यमंत्री पर सुर्खियां बटोरने का आरोप लगाया था।

इसके बाद विधायक किशोर पाटिल ने पत्रकार के साथ गाली-गलौज की। जब पत्रकार ने इसका विरोध किया तो विधायक ने जनता के सामने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि अगर किसी ने मुख्यमंत्री के बारे में कुछ भी गलत कहा तो वह उन्हें गालियां देंगे।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार