महाराष्ट्र

Maharashtra: अकोला के बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर में हिंसा, धार्मिक जुलूस पर पथराव, कई घायल

Om Prakash Napit

Maharashtra: महाराष्ट्र में अकोला हिंसा की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि राज्य के अहमदनगर में एक और हिंसा भड़क उठी। अहमदनगर जिले में रविवार की शाम संभाजी जयंती के मौके पर एक जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते इस झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी लोगों ने नहीं छोड़ा और जमकर पत्थरबाजी की। दोनों गुट की तरफ से पत्थरबाजी की गई। जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में पुलिस के 8 जवान घायल हो गए। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों के भी घायल होने की खबर है। पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है।

यहां देखें घटना का Video...

कैसे भड़की हिंसा?

अहमदनगर जिले में रविवार की शाम संभाजी जयंती के मौके पर एक जुलूस निकाल रहा था। जैसे ही ये जुलूस एक धार्मिक जगह के करीब से निकला, कुछ असमाजिक तत्वों ने नारे लगाना शुरू कर दिया। इस नारेबाजी के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस के दखल के बावजूद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई।

पुलिस ने पूरे इलाके में जवानों की तैनाती कर दी है। साथ ही वहां सभी प्रकार के मुवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

अकोला हिंसा में हुई थी एक व्यक्ति की मौत

इससे पहले बीते शनिवार को भी महाराष्ट्र के अकोला में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में भी दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। इस हिंसा में लोगों ने कई मकानों को आग के हवाले कर दिया था, गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। हिंसा की आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए थे। हालात पर काबू पाने के लिए इलाके में धारा 144 लगा दी गई थी।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"