States

बिहार में विधान पार्षद तनवीर अख्तर का कोरोना से निधन

Ranveer tanwar

बिहार में कोरोना का कहर जारी है, इस बीच, शनिवार को सत्ताधारी पार्टी जनता दल

(युनाइटेड) के विधान पार्षद (एमएलसी) तनवीर अख्तर का निधन हो गया।

तनवीर पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे।

विधान पार्षद के निधन पर मुख्यमंत्री सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पूर्व में कांग्रेस के नेता रहे अख्तर पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

इसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान पार्षद तनवीर अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने बिहार विधान परिषद के सदस्य मो. तनवीर अख्तर के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए अपने शोक संदेश में कहा, "वे एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें।"

तनवीर अख्तर पहले बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे, उसके बाद वे जदयू में शामिल हो गए थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

तनवीर अख्तर के निधन पर शोक जताया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जदयू नेता के निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। अल्पसंख्यक समाज की बेहतरी के लिए उनके किये काम सदैव याद किये जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी तनवीर अख्तर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "तनवीर अख्तर के निधन की सूचना से आहत हूं। वह एक बेबाक और हर दिल अजीज इंसान थे। खुदा उनको जन्नतुल फिरदौस में ऊंचा मुकाम दें।"

Like and Follow us on :

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप