States

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार को लेकर हमला जारी, बोली सरकार गरीबों के रोजगार छीन रही

savan meena

न्यूज – देश में आर्थिक मंदी का असर दिखाई देना शुरू हो गया है। तिमाही दर तिमाही अर्थव्यवस्था में सुस्ती आ रही है। कई क्षेत्रों से लोगों को निकाला जा रहा है। 2014 से अब तक केवल निर्माण क्षेत्र में 35 लाख लोगों की नौकरियां जा चुकी है। मंदी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं से काम के मौके छीनकर अन्याय किया है। प्रियंका ने पहले ट्वीट में कहा, 'देश में नौकरियां पैदा न होना विकास के पहिए के रुकने की निशानी है। भाजपा शासन में यह बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है। निर्माण क्षेत्र में लगभग 35 लाख नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। आईटी की बड़ीबड़ी कंपनियां लगभग 40 लाख नौकरियां खत्म करने वाली हैं।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग मंदी की मार का इस्तेमाल किया है।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'भारत की सबसे बड़ी ताकत यहां के युवा हैं। भाजपा सरकार ने उनसे काम के मौके छीनकर बहुत बड़ा अन्याय किया है।' बता दें कि आईटी क्षेत्र के मध्यम से वरिष्ठ स्तर के 40 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट छाया हुआ है। कपनियां प्रेशर्स को नौकरी दे रही है क्योंकि उन्हें कम वेतन देना पड़ता है।


सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक त्रिपुरा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में लोगों को नौकरियां ढूंढने पर भी नहीं मिल रही हैं। त्रिपुरा में बेरोजगारी दर 23.3 फीसदी रिकॉर्ड की गई है। सीएमआईई के एमडी और सीईओ महेश व्यास के मुताबिक देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इसमें भी शहरी इलाकों में लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं।

Chhattisgarh: खड़गे बोले- "शिव कर सकते हैं राम का मुकाबला, मैं भी शिव"; कांग्रेस की ये कैसी मानसिकता?

MP News: राहुल के दौरे के दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत BJP में शामिल

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार