Rajasthan

Rajasthan News: मंत्री परसादी मीणा ने की राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से; कांग्रेस ने दी सफाई

Om Prakash Napit

राजस्थान की गहलोत सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान राम से कर विवाद को जन्म दे दिया है। मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि भगवान श्री राम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। जबकि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इतिहास में आज तक ना तो कोई इतनी लंबी यात्रा निकाल पाया है और ना ही निकालेगा। मीणा का यह विवादित बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार परसादीलाल मीणा ने यह बयान सोमवार को दौसा जिले की लालसोट तहसील के गांव बगड़ी में दिया। यहां मीणा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी श्रीराम से भी ज्यादा पैदल यात्रा करेंगे। आज तक इतनी यात्रा ना तो किसी ने की है और ना ही कोई कर सकेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा है। देश को बदलने के लिए राहुल गांधी के द्वारा यात्रा निकाली जा रही है।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख पटोले ने दी सफाई

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि भगवान राम के नाम में 'आर' है और राहुल गांधी के भी नाम में आर है । यह एक संयोग है लेकिन हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं। भाजपा अपने नेताओं के लिए ऐसा करती है। राहुल गांधी एक इंसान हैं। वे मानवता और देश के लिए काम कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल पहुंची राहुल की यात्रा

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के विश्राम के बाद फिर से आंध्र प्रदेश के कुरनूल से शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस यात्रा को अब तक 41वें दिन हो गए हैं। बता दें कि इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ता 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेंगे और कुल 3750 किमी का सफर पूरा करेंगे।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट