पंजाब में रामायण, महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता पर अनुसंधान केंद्र होंगे स्थापित
पंजाब में रामायण, महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता पर अनुसंधान केंद्र होंगे स्थापित  Image Credit: Webduniya
States

पंजाब में रामायण, महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता पर अनुसंधान केंद्र होंगे स्थापित

Ishika Jain

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा ऐलान किया है। चन्नी ने राज्य में रामायण, महाभारत और श्रीमद्भागवत गीता पर विश्व स्तरीय शोध केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है।

पूरी मानवता के लिए जीवन और प्रेरणा के स्रोत रहे हैं तीनों महाकाव्य

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को भगवान परशुराम की तपोस्थली में आयोजित एक जनसभा में कहा कि इन तीनों महाकाव्यों पर शोध कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व स्तरीय विशेष शोध केंद्र स्थापित किया जाएगा। ये तीनों महाकाव्य युगों से संपूर्ण मानवता के लिए जीवन और प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। यह शोध केंद्र इन महाकाव्यों के संदेश को सरलतम रूप में जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।

भगवान परशुराम की तपोस्थली का भी होगा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार भगवान परशुराम के दरगाह को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने भगवान परशुराम के मंदिर के निर्माण के लिए जिला प्रशासन को 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इसके अलावा भगवान परशुराम की माता रेणुका से संबंधित स्थल के विकास के लिए 75 लाख रुपये की घोषणा भी की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाबी विश्वविद्यालय भगवान परशुराम में कुर्सी के लिए दो करोड़ रुपये वार्षिक अनुदान देने की घोषणा की। इसके अलावा खाटी गांव के लिए भी 21 लाख रुपये की घोषणा की गई है।

ओमिक्रॉन वैरिएंट: डेल्टा वैरिएंट से कहीं ज्यादा खतरनाक ओमिक्रॉन, कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों के लिए बन सकता है बड़ा खतरा

Like and Follow us on : Twitter Facebook Instagram YouTube

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"

कोलिहान खदान में 1875 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, किसी के टूटे हाथ, तो किसी के सिर में आईं चोट