States

दिल्ली में ठंड से राहत नहीं, नई साल की शुरूआत बारिश से हो सकती है।

savan meena

न्यूज – दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारतकड़ाके की ठंड से शुक्रवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को थोड़ी धूप जरूर खिली, लेकिन बीच-बीच में बादलों की वजह से इसका प्रभाव नाकाफी रहा। अभी अगले चार दिन तक ऐसे ही शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, नए साल की शुरुआत में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री, डीयू में 12.6 और पालम में 11.8 डिग्री रहा। वहीं आया नगर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, डीयू का 6.7, पालम का 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 75 से 100 फीसद रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रह सकता है।

2019 का दिसंबर माह 1901 के बाद सबसे ठंडा साबित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले 1919, 1929, 1961 और 1997 में ही ऐसा हुआ है जब दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा हो। इस साल भी 26 दिसंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि 31 दिसंबर तक यह और गिरकर 19.15 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 1901 के बाद यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर बन जाएगा। मालूम हो कि दिसंबर 1901 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 349 दर्ज किया गया गया। फरीदाबाद में यह 360, गाजियाबाद में 359, ग्रेटर नोएडा में 370, गुरुग्राम में 290 और नोएडा में यह 370 रहा। यानी गुरुग्राम को छोड़कर अन्य सभी जगह एयर इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में रहा। शुक्रवार को भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के 8 राज्यों की 49 सीट पर हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल में 73% पड़ा वोट

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर