States

जयपुर योगा टीचर मामला ; शादी करने वाला था बॉयफ्रेंड, परेशान गर्लफ्रेंड ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Ranveer tanwar

राजधानी जयपुर में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जयपुर में योगा टीचर द्वारा अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट इलसिए काट दिया क्यों की उसके घर वाले उसकी शादी करने जा रहे थे। हम आपको इस पूरे वाक्ये को बताये की किस तरह से महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ ये संगीन काम किया 16 नवंबर की बात है। युवक योग क्लास कर लौट रहा था। महिला का फोन आया। महिला ने उससे दूध और सब्जी लाने को कहा। वह शाम को सामान लेकर पहुंच गया।

दोनों ने एक साथ खाना भी खाया था। युवक घर जाने लगा तो महिला ने साथ जाने की बात कही थी। महिला भी उसके साथ घर पर आई। घर पहुंचते ही युवक अचेत होने लग गया। वह बेहोश होकर गिर पड़ा था। रात को 2 बजे युवक को होश आया। तब बेड पर खून फैला हुआ था। उसके कपड़े फटे हुए थे। उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। उसे काफी दर्द हो रहा था। आसपास उसकी महिला दोस्त नहीं थी।

खुद को लहूलुहान देख युवक ने अपनी महिला दोस्त को कॉल किया। उसने पूरा मामला बताया। महिला ने उससे माफी मांगी और वापस आने के लिए बोला। कुछ देर में महिला युवक के पास पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। वहां से सर्जरी कराने के बाद उसे एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। इसके बाद महिला वहां से चली गई। अस्पताल से छुट्‌टी होने के बाद युवक ने भांकरोटा थाने में रिपोर्ट दी थी। आरोप लगाया कि महिला ने पहले तो उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। इसके बाद उसके साथ गलत काम करने लगी थी। फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।

जयपुर में युवक का प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है।

खास बात यह है कि महिला का पति आर्मी ऑफिसर है। वह अपने पति से अलग बेटी के साथ रहती है। उसकी बेटी ग्रेजुएशन (फर्स्ट ईयर) कर रही है। शनिवार को भांकरोटा पुलिस ने महिला को बयान के लिए बुलाया था। वह नहीं आई। उसने अपने वकील को भेजा था।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

बीकानेर निवासी 28 वर्षीय युवक की पहचान फेसबुक पर 35 वर्षीय महिला से हुई थी। महिला वैशाली थाना क्षेत्र में अपनी बेटी के साथ रहती है। युवक ने 3 साल पहले जयपुर में योग में डिग्री ली थी। दोनों योग टीचर हैं और सोशल मीडिया के जरिए ही काम करते हैं। दोनों का एक-दूसरे के घर खूब आना-जाना भी है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। युवक भी महिला के घर आता-जाता रहता था। अचानक एक दिन महिला को पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड की शादी होने वाली है। वह नाराज हो गई। बावजूद इसके युवक ने शादी करने को लेकर मना नहीं किया।

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'