प्रतीकात्मक फाेटो 
उत्तर प्रदेश

Conversion Attempt: ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए हिंदू किशोर का मतांतरण कराने का प्रयास, मस्जिद जाकर पढ़ने लगा नमाज

Conversion Attempt: किशोर के परिजनों का कहना है कि ब्रेनवॉश करके उनके बेटे का इस्तेमाल देशविरोधी गतिविधियों में किया जा सकता है।

Om Prakash Napit

Conversion Attempt: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए एक हिंदू किशोर का मतांतरण कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। किशोर कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर में रहने वाला है। उसका इस कदर ब्रेनवॉश किया गया कि वह चोरी-छिपे मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने लगा।

जानकारी होने पर परिजनों ने मुंबई में रहने वाले एक शख्स और एक मस्जिद के मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि ऑनलाइन गेमिंग एप पर मतांतरण के लिए उसे उकसाया गया है। आरोपी पूरी दुनिया में ऐसी मुहिम चला रहे हैं।

लैपटॉप और मोबाइल में मिली इस्लाम से जुड़ी सामग्री

परिजनों ने बताया कि किशोर ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है। पिछले काफी दिनों से वह परिवार के साथ अजीब तरह का व्यवहार कर रहा था। रोज सुबह 5 बजे जिम जाने की बात कहकर घर से निकलता था।

शक होने पर जब उन्होंने पीछा किया तो पता चला वह मस्जिद जाकर नमाज पढ़ता है। उसके लैपटॉप और मोबाइल में इस्लाम से जुड़ी काफी सामग्री मिली है। जब उन्होंने बेटे से बात की तो उसने कहा कि वह मन से इस्लाम स्वीकार चुका है।

मौलवी समेत दाे के खिलाफ मामला दर्ज

परिजनों ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से उनके बेटे की पहचान मुंबई के रहने वाले बद्दो नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसने बद्दो से कंप्यूटर के कुछ पार्ट खरीदे थे। बद्दो उससे घंटों तक बात करता है। उसने इसका ब्रेनवॉश किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ब्रेनवॉश करके उनके बेटे का इस्तेमाल देशविरोधी गतिविधियों में किया जा सकता है। उन्होंने बद्दो और संजय नगर सेक्टर-23 स्थित मस्जिद के मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार