उत्तर प्रदेश

Love Jihad: मुस्लिम नहीं बनी युवती तो जहर देकर मार डाला; नावेद ने हिंदू बन फंसाया, प्रेग्नेंट कर धर्मांतरण का डाल रहा था दबाव

Om Prakash Napit

Love Jihad Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लव जिहाद, धर्मांतरण और हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि नावेद ने अपनी पहचान छिपाते हुए दलित लड़की को प्यार के जाल में फँसाया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। इस्लाम न कबूलने पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी। घटना शनिवार (27 मई 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक लड़की की पहचान सीमा गौतम के रूप में हुई। वह मूल रूप से लखीमपुर के पलियाकलां की रहने वाली है। पीड़िता शाहजहांपुर में डॉ. श्रॉफ आई चैरिटेबल हॉस्पिटल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। उसकी पहचान नावेद नामक व्यक्ति से हुई।

आरोप है कि नावेद ने खुद को हिंदू बताते हुए सीमा गौतम से दोस्ती की थी। दोनों बीते डेढ़ साल से शाहजहांपुर में एक किराए के मकान में लिव-इन पर रह रहे थे।

हॉस्पिटल में दी गलत जानकारी

शनिवार (28 मई 2023) की रात नावेद अपने दो साथियों मुस्तकीम और फरहाद के साथ बेहोशी की हालत में सीमा को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा था। हॉस्पिटल में नावेद ने खुद को शोएब सिद्दीकी और सीमा को अपनी पत्नी और उसका जोया सिद्दीकी बताया था।

जांच के दौरान डॉक्टर्स ने सीमा मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नावेद अपने साथियों के साथ वहाँ से भागने की कोशिश करने लगा। हालाँकि हॉस्पिटल के कर्मचारियों और वहाँ मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

जहर देकर की सीमा की हत्या

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी नावेद की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने नावेद और उसके साथी फरहाद को हिरासत में ले लिया। वहीं, सीमा की मौत के बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई। सीमा गौतम के भाई ने नावेद और उसके साथियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीमा के भाई का आरोप है कि नावेद ने नाम बदलकर उसकी बहन को जाल में फँसाया। इसके बाद उसने सीमा के साथ अवैध संबंध बनाए। नावेद और उसके साथियों ने सीमा के अश्लील वीडियो बनाकर उसपर धर्मांतरण का दबाव बना रहे थे। अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी सीमा ने जब अपने परिजनों को दी तो नावेद और उसके साथियों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"