UP Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहें बजट, सीएम योगी भी मौजूद 
उत्तर प्रदेश

UP Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहें बजट, अयोध्या बना विश्व का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र

Madhuri Sonkar

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "हम सब जानते हैं कि आस्था, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को समर्पित हमारा बजट अब तक का उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बजट है। इसने अब तक सात लाख तक के सीमा बजट को पार किया है। 2023-24 की तुलना की बजट में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को विस्तार देने की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है।

मुख्यमंत्री किसान योजना प्रस्तावित की गई है। किसानों को मिलेगा मुफ्त बिजली। ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखा जाएगा। बजट मुख्य रूप से पीएम के संकल्प को प्रस्तावित करेगा। प्रतिव्यक्ति आय हुई दोगुनी। यूपी को मिलेगी एक नई ऊंचाई। बजट 1 ट्रिलीयन इकोनामी को करेगा कवर। ग्रीन टैग करने वाला यूपी देश का पहला राज्य। ई-डिजिटल पेश करने वाला यूपी देश के विकासशील राज्यों में शामिल।

आगरा, लखनऊ एकसप्रेस-वे को जाड़ो जाएगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से, इसके लिए बनाया जाएगा लिकंअप ब्रिज

सीएम योगी ने सदन में संबोधित करते हुए कहा कि पहला बजट किसानों का था समर्पित। दूसरा बजट औद्योगिक को समर्पित। तीसरा बजट महिला सशक्तिकरण को। चौथा बजट युवाओं को समर्पित। आज का बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित। श्रीराम लोक मंगल के पर्याय है। वित्त मंत्री को बजट के लिए बधाई।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध का सफाया हो चुका है और औद्योगिक क्षेत्र तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

4.86 करोड़ लोगों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड।

मातृ भूमि योजना की बढ़ाई गई राशि। गांवों में 3.35 लाख लगेगी सोलर लाइट। 50.18 लाख धान की होगी खरीद। 56 लाख लाभर्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर। यूपी से 2 लाख करोड़ का निर्यात। यूपी में 6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले।

निराश्रित महिलाओं का पेंशन 500 से बढ़ाकर 1 हजार किया गया।

कन्या सुमंगला योजना में 15000 दिया जा रहा था। इसी के साथ ही 25000 हजार लाभर्थियों को दिया जा रहा था। इसकी राशि में भी बढ़ोत्तरी की गई है।

पेराई मूल्य बढ़ाया गया, जिससे गन्ना किसानों की आय दोगुनी होगी। 2 लाख गन्ना किसानों का किया गया भुगतान।

खन्ना ने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को देय धनराशि 500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह किया गया।

उत्तर प्रदेश बजट 2024 पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि "भाजपा की सरकार हर बार ये दावा करती है कि सबसे बड़ा बजट आ रहा है। बजट काम का आना चाहिए, बजट केवल नाम का नहीं आना चाहिए। हमें उम्मीद है कि किसान की आय दोगुनी होगी, बेरोजगार जवान के रोजगार और उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा का बजट आएगा।"

सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सेमी कन्डक्टर नीति को मंजूरी दे दी गई है। यह नीति प्रदेश में सेमी कन्डक्टर इकाईयों की स्थापना व विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसकी वजह से देश और विदेश में बड़े पैमाने पर निवेश होगा। ऐसी नीति लाने वाला उत्तर प्रदेश का देश का चौथा राज्य बन गया है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारी सरकार अब तक लगभग 6 करोड़ व्यक्तियों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है। यूपी में बेरोजगारी की दर केवल 2.4 प्रतिशत रह गई है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश का 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए है। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं।  जो प्रदेश के विकास में सहायक होगा।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि "'डार्क जोन में नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक हटा दी गई है, जिसका सीधा लाभ करीब एक लाख किसानों को मिलेगा। वर्ष 2023-2024 में अक्टूबर 2023 तक करीब 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए थे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2022-2023 के लिए लगभग 10 लाख किसानों को अक्टूबर 2023 तक 831 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 63,000 करोड़ रुपए की राशि खातों में हस्तांतरित की गई। दिसंबर 2023 तक 2 करोड़ 62 लाख किसानों को डीबीटी के माध्यम से दी गई थी। वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017 से 29 जनवरी 2024 तक लगभग 46 लाख गन्ना किसानों को 2.33 लाख करोड़ रुपए से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। मूल्य भुगतान पिछले 22 वर्षों में 2.1 लाख करोड़ रुपए के संयुक्त गन्ना मूल्य भुगतान से 20,274 करोड़ रुपए अधिक है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्य वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य का बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य विधानसभा सदस्य उपस्थित है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को राज्य का बजट पेश किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा पहुंचे।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार