प्रतीकात्मक फोटो 
उत्तर प्रदेश

UP News: मदरसे में गंदी बात! मौलाना व उनके भतीजे ने 8 साल के बच्चे से किया कुकर्म, दोनों गिरफ्तार

Bulandshahr News: जहांगीराबाद के मदरसे के मौलाना और उसके भतीजे पर मदरसे में पढ़ रहे 8 साल के बालक के साथ कुकर्म का आरोप लगा है। FIR दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Om Prakash Napit

UP Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जहांगीराबाद के मदरसे के मौलाना और उसके भतीजे ने 8 साल के बालक के साथ कुकर्म किया।

बताया जा रहा कि 2 महीने से मासूम बच्चे का लगातार शोषण हो रहा था। बालक थाना पहुंचकर स्थानीय पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दो माह से किया जा रहा था कुकर्म

जानकारी के अनुसार, बालक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाला है। यहां के रहने वाले परिवार ने FIR देकर बताया कि उनके रिश्तेदार का बेटा उनके साथ उनके घर में ही रहता है।

उन्होंने आगे बताया कि बच्चे की उम्र करीब 8 साल है। वह नजदीक के ही मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को बच्चा अकेले में बैठ कर रो रहा था। परिवार वालों के पूछने पर जो उसने बताया उसे सुनकर सब हैरान रह गए।

बच्चे ने बताया कि मौलाना, उसके भतीजे ने बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने आगे बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है। 2 महीने से उसके साथ ऐसा ही किया जा रहा है। पीड़ित बच्चे ने बताया कि मौलाना और भतीजे दोनों ने कुकर्म किया है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, डिबाई थाना क्षेत्र निवासी एक 8 साल का बच्चा नगर में ही एक मदरसे में रहकर पढ़ाई करता है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे के साथ मदरसे का 40 साल का हाफिज लगभग दो महीने पहले से गलत काम कर रहा था।

शनिवार को मदरसे के हाफिज के भतीजे ने भी मासूम बच्चे के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मदरसे के हाफिज और उसके भतीजे के खिलाफ FIR दर्ज की है। बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार