<div class="paragraphs"><p>पुष्कर सिंह धामी</p></div>

पुष्कर सिंह धामी

 

source - google

उत्तराखंड

PM की मौजूदगी में दूसरी बार CM पद की शपथ लेंगे धामी, मंत्रिमंडल में इन्हें मिल सकती है जगह

Jyoti Singh

आज यानी बुधवार को पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार CM पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह का आयोजन देहरादून के परेड ग्राउंड में किया गया है। यहां करीब ढाई बजें पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रुप में अपनी कमान संभालेंगे। इस समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे।

राज्यपाल दिलाएंगे CM पद की शपथ
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह सीएम और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले लोगों को 11 बजे तक राजभवन पहुंचने के निर्देश दिए है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी लगतार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे है।
BJP के ये दिग्गज नेता बनेंगे समारोह का हिस्सा
उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में मिली भारी जीत के बाद बीजेपी आज दूसरी बार यहां सरकार बनाने जा रही है। सीएम के शपथ समारोह में PM मोदी सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। समारोह में अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, जयराम ठाकुर, के साथ साथ साधु संत और शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनता समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये संभावित चेहरे
आज पुष्कर सिंह धामी के साथ उनका मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। इस कैबिनेट में 11 मंत्री शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में कुछ नये और युवा चहरों को भी जगह मिल सकती है। इन संभावित चहरों की बात करे तो ऋतु खंडूरी, सौरभ बहुगुणा, शिव अरोड़ा, विनोद चमोली और मोहन सिंह बिष्ट जैसे नाम इसमे शामिल है। इसके अलावा कुछ पुराने चहरे भी इसका हिस्सा होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, अरविंद पांडे, प्रेम चंद्र अग्रवाल, मदन कौशिक, बिशन सिंह चुफाल और बंसीधर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
शपथ से पहले लोकल्याण के लिए की प्रार्थना
बुधवार को धामी अपने मंत्रीमंडल के साथ शपथ समारोह से पहले स्थानीय मंदिरों में लोककल्याण के लिए पूजा की। पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों को ये निर्देश दिए है। पूजा के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज से विधिवत रूप से सरकार का काम शुरू हो रहा है। भगवान सारी बाधाएं दूर करें और हमारा प्रदेश आगे जाए। बता दें कि भाजपा को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीटें मिली। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी लगातार दूसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाने जारही है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"