उत्तराखंड

Love Jihad: उत्तराखंड में नूर हसन ने ब्लेड से काटा सावित्री का गला, गन्ने के खेत में मिला नग्न शव

Om prakash Napit

Love Jihad in Uttarakhand: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में नूर हसन ने शेविंग ब्लेड से गला काटकर एक हिंदू महिला की हत्या कर दी। महिला का शव गन्ने के खेत में नग्नावस्था में मिला था। यह मामला उधमसिंह नगर जिले के कनौरा गांव का है। यहां सोमवार (29 मई, 2023) को गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला था।

महिला के गले पर काटने का निशान था। दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मृतका के पति ने ठेकेदार नूर हसन पर हत्या का शक जताया था। मृतक महिला नूर हसन के यहां काम करती थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने शक के आधार पर ठेकेदार नूर हसन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरुआती पूछताछ में नूर हसन हत्या की बात से इनकार करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में नूर हसन ने स्वीकारा जुर्म

पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने खुलासा करते हुए बताया है कि नूर ने ही महिला की हत्या की थी। मृतका उसके यहां मजदूरी करती थी और दोनों के बीच पिछले आठ सालों से संबंध थे।

नूर हसन ने पुलिस को बताया है कि उसके और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान उसने महिला को धक्का दे दिया। इससे सिर में चोट लगने से उसकी की मौत हो गई। इसके बाद उसने हत्या को दूसरा रूप देने के लिए शेविंग ब्लेड से महिला का गला काट लाश गन्ने के खेत में फेंक दी।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील