States

पत्नी को जाना था गांव,बिहारी पति ने पीट-पीट कर मार डाला

Sidhant Soni

न्यूज़- यहां लिंबायत क्षेत्र में एक महिला अपने गांव जाना चाहती थी। उसके पति को यह इतना नागवार गुजरा कि, महिला की निर्ममता से हत्या कर दी। पत्नी को मारकर पति ने खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता के अनुसार, पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने गृह क्लेश को वजह बताया है। लिंबायत क्षेत्र के गोडादरा गणेशनगर इलाके में यह वारदात अंजाम दी गई। जहां किराए के मकान में रहते शिवहरी सिंह सीताराम यादव ने अपनी पत्नी रूमीदेवी की हत्या कर दी। शिवहरी सिंह मूलत: बिहार के बक्सर जिले के देवेनपुर गांव का रहने वाला है।

शिवहरी सिंह यहां कपड़ा बाजार में माल ढुलाई का काम करता था। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन लागू होने के बाद से उसका काम-धंधा बंद हो गया था। शहर में काम नहीं होने के कारण उसकी पत्नी उससे गांव जाने के लिए कह रही थी। हालांकि, गांव जाने का कोई जुगाड़ नहीं होने के कारण से पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। तब रूमीदेवी अकेले ही गांव जाने की बात कर देवध गांव की ओर चल पड़ी।

शिवहरीसिंह उसे रोकने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़ा। रूमादेवी को उसने पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। उसने रूमादेवी को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। बेहोश हुई रूमादेवी फिर नहीं उठ सकी। वह मर चुकी थी। तब शिवहरीसिंह भी रात भर वहीं बैठा रहा और सुबह 5 बजे उसने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद लिंबायत पुलिस वहां पहुंची।

पुलिस ने देखा कि, शिवहरीसिंह थर-थर कांप रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस खेत में पहुंची और उसकी पत्नी की लाश को उठवाकर अस्पताल भिजवाया। उधर, पूछताछ में पति शिवहरीसिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। उसी की प्राथमिकी के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि, पिछले काफी दिनों से पति-पत्नी में गृहक्लेश चल रहा था।

शिवहरीसिंह के हत्या कुबूल करने के बाद यह बात सामने आई है कि, सब्जी लेने के बाद शिवहरीसिंह पत्नी को घुमाने के बहाने देवध गांव की ओर गन्ने के खेत में ले गया।वहां उसने पत्नी के चेहरे पर लात-घूंसे मारे। बेरहमी पूर्वक पीटा। जब वह निढाल होकर गिर गई तो वह भी वहीं पर बैठ गया। सुबह पांच बजे उसने पुलिस को फोन किया तो उसे उम्मीद थी कि वह जिंदा होगी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"

कोलिहान खदान में 1875 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, किसी के टूटे हाथ, तो किसी के सिर में आईं चोट