States

मानसून अपडेट : देश के कई हिस्सों में इंद्रदेव मेहरबान, मुंबई में नही रूक रही बारिश

savan meena

डेस्क रिपोर्ट – लगातार तीसरे दिन भी मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश होने से कई जगहों पर पानी भर गया है, महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन में लगभग 700 यात्री फंसे हुए हैं, जो लगभग 15 घंटे से बदलापुर और वांगानी के बीच रूकी है।

                             Pic. Mahalaxmi Express, Mumbai     

दो भारतीय वायु सेना (IAF) के हेलीकॉप्टर और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की छह नौकाएं फंसे हुए यात्रियों को बचाने के लिए वांगनी के लिए रवाना हो गई हैं।

वही राजस्थान में बादल जमकर बरस रहे है राजधानी जयपुर सहित कई शहर पानी-पानी हो गये है। जयपुर के उपनगरीय क्षैत्र चाकसू और बस्सी में कई एनीकट टुटने से गावों में पानी भर गया। वही सीकर,दौसा में मूसलाधार बारिश से सडकें जलमग्न हो गई।

                                           pic. Jaipur

असम के नलबारी में बाढ़ से आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है। इस जिले में करीब 53 गांव जलमग्न है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में भूटान और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हालात और खराब हो सकते हैं।

                                        pic. #AssamFloods

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश के नदी और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग के स्थानीय केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। राहत बचाव से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि निचले इलाके में रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद