VIRAL VIDEO: फ्लाइट में सो रहे थे धोनी, चुपके से बनाया वीडियो 
इंडिया

VIRAL VIDEO: फ्लाइट में सो रहे थे धोनी, चुपके से बनाया वीडियो

VIRAL VIDEO: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी के दुनिया भर में जबरदस्त फैन हैं। इंटरनेट पर महेंद्र सिंह धोनी का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें माहीं सोते हुए नजर आ रहे हैं।

Pradip Kumar

VIRAL VIDEO: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी के दुनिया भर में जबरदस्त फैन हैं। धोनी को उनके फैंस 'माही' और 'थाला' के नाम से भी जानते हैं। सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

इंटरनेट पर महेंद्र सिंह धोनी का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें माहीं सोते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के साथ फ्लाइट में उनकी वाइफ भी दिखायी दे रही हैं। वायरल वीडियो को फ्लाइट में ही मौजूद एक एयर होस्टेस के द्वारा बनाया गया है।

दुनियाभर में लाखों फैंस धोनी की एक झलक पाने के लिए तरसते रहते हैं। ऐसे में जब होस्टेस ने महेंद्र सिंह धोनी को देखा तो उसे यकीन नहीं हुआ और उसने महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में सोते हुए दिखायी दिये महेंद्र सिंह धोनी

होस्टेस के वीडियो में हम देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी विंडो की तरफ सोते हुए दिखायी दे रहें हैं। होस्टेस धोनी को देखकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। रील के बैग्राउंड में रोमैंटिक सा गाना भी सुनाई दे रहा है। जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने पर फैंस ने क्या कहा

वीडियो वायरल होने पर फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आयी। किसी ने इस वीडियो को क्यूट बताया तो किसी ने कहा कि ये निजता पर हमला है। कुछ लोगों द्वारा वीडियो को बेहद पसंद किया गया तो वहीं बहुत से लोगों द्वारा नाराजगी भी जताई गयी।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार