Weather

Mansoon Update – उत्तर भारत में छाया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

savan meena

न्यूज – उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए आज खुशखबरी आई, उत्तर भारत के कई राज्यों में Mansoon पहुंच गया है, भारतीय मौसम विभाग ने बताया राजधानी दिल्ली में मानसून का आगमन हो चुका है वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश , पंजाब तो राजस्थान में भी मानसून पहुंच चुका है। आमतौर पर राजधानी दिल्ली में मानसून का आगमन 27 जून को होता है लेकिन इस बार 2 दिन पहले ही मानसून ने राजधानी में दस्तक दे दी है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून पश्चिम और पूर्वी राजस्थान के कुछ और हिस्सों, हरियाणा के पूर्वी हिस्सों, दिल्ली, पूरे उत्तर प्रदेश और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा, "मानसून की उत्तरी सीमा नागौर, अलवर, दिल्ली, करनाल और फिरोजपुर से होकर गुजरती है"

राजस्थान पहुंचा मानसून, जयपुर में आज होगी एंट्री

दक्षिणी पश्चिमी मानसून की राजस्थान में इस बार 1 दिन पहले ही एंट्री हो गई, बुधवार को राजस्थान के झालावाड़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा के रास्ते मानसून ने एंट्री मारी और करीब 18 जिलों में मानसूनी बारिश हुई, मानसून के पहले ही दिन झालावाड़ में मूसलाधार बारिश बरसी, वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को मानसून पहुंचने की संभावना है।

Image Credit – Twitter

गुरुवार को राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

चित्तौड़गढ़ , राजसमंद, बांसवाड़ा , झालावाड़ भीलवाड़ा , बूंदी , कोटा, बारां , सवाईमाधोपुर , डूंगरपुर , उदयपुर , प्रतापगढ़।

यूपी के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश की संभावना

अगले चार से पांच दिनों में पूर्वी यूपी में काफी भारी वर्षा होगी।  मौसम विभाग ने कहा कि आज और कल जून को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

असम मेंं तेज बारिश से पुल टूटा

असम में तेज बारिश के बाद तिनसुकिया जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। तेज बारिश के चलते डूमडोमा रूपइ बागान पुल टूट गया है।

बिहार में भारी बारिश के चलते बाढ़ की संभावना

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने 29 जून तक भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कुछ कदम उठाए हैं। विभाग ने संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए संबंधित जिलों के ​जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

झारखंड के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान के तहत 27 जून तक झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, 26 व 27 जून को एक-दो बार गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश प्रदेश में कहीं कहीं देखने को मिलेगी।

30 जून तक पूरे भारत में छा सकता है दक्षिण पश्चिमी मानसून

दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून ने पहले ही दस्तक दे दी है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों में मानसून के आने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून को केरल पहुंचा था। 4 से 10 जून के बीच यह कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पहुंचा। अगले पांच दिनों में यानी 15 जून तक मानसून ने देश के आधे से ज्यादा हिस्सों को कवर कर लिया। 30 जुुन तक मानसून के पूरे भारत को कवर करने की संभावना है।

Like and Follow us on :

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील