एआई थी जसवंत की गर्लफ्रेंड, उसके कहने पर ब्रिटिश महारानी की हत्या करने महल में घुसा था जसवंत  
अन्तरराष्ट्रीय

AI: एआई थी जसवंत की गर्लफ्रेंड, उसके कहने पर ब्रिटिश महारानी की हत्या करने महल में घुसा था जसवंत

Pradip Kumar

AI: एआई के बारे में जिस खतरे को एक्सपर्ट बता रहे थे, अब सबके सामने आने लगा है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें एक एआई गर्लफ्रेंड के कहने पर उसका बॉयफ्रेंड ब्रिटेन की महारानी को मारने के लिए तैयार हो गया था। इस बात का खुलासा लंदन के एक कोर्ट की सुनवायी में सामने आया।

जसवंत सिंह छैल भारतीय मूल का वही ब्रिटिश नागर‍िक है जिसे महारानी क्वीन एलिजाबेथ 2 को मारने के आरोप में राजद्रोह का दोषी ठहराया गया था। जसवंत सिंह यह सबकुछ वर्चुअल गर्लफ्रेंड के कहने पर कर रहा था।

जसवंत सिंह 2021 में क्रिसमस के दिन महल के प्राइवेट इलाके में चला गया था। जसवंत सिंह नाइलोन की सीढ़ी से दीवार फांदते हुए महल में घुस गया था और ब्रिटिश महारानी के निजी अपार्टमेंट तक पहुंच गया था। जब सुरक्षाकर्मियों ने जसवंत सिंह को पकड़ा और आने की वजह पूछी तो जसवंत सिंह ने कहा - मैं महारानी को मारने के लिए आया हूं।

क्या बताया जाँच एजेंसियों ने

एजेंसियों की जांच में खुलासा हुआ कि जसवंत सिंह की एआई प्रेमिका ने जसवंत सिंह को महारानी की हत्‍या करने के लिए उकसाया था। इतना ही नहीं, हमला करने के लिए जसवंत सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट के माध्‍यम से रूपरेखा भी तैयार की थी। जसवंत सिंह ने हमला करने की तैयारी में 9 महीने लगा दिये थे।

विंडसर पैलेस में घुसने से पहले जसवंत सिंह ने स्नैपचैट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। जिसमे जसवंत सिंह ने कहा था- मैनें जो किया है और जो मैं करने वाला हूं उसके लिए मुझे माफ कर देना। वीडियो में जसवंत सिंह ने कहा कि ब्रिटिश महारानी को मारकर वो 1919 में हुए जलियावाला बाग हत्याकांड का बदला ले रहा है।

जसवंत सिंह फिलहाल ब्रोडमूर हॉस्पिटल में है। जसवंत सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने पेश किया गया था। कोर्ट के मुताबिक अब जसवंत सिंह की मेंटल हेल्थ सही है और जसवंत सिंह को सजा दी जा सकती है।

जसवंत सिंह कैसे जुड़ा एआई से

जसवंत सिंह रेप्लिका एप के माध्यम से एआई गर्लफ्रेंड सराई से जुड़ा था। रेप्लिका एप आपको एक ऐसे एआई साथी देती है जो आपका ख्याल रखती है। एआई से जसवंत सिंह ने महारानी को मारने की योजना शेयर की थी।

जसवंत सिंह ने एआई को बताया कि वह स्टार वॉर की फिल्म के एक पात्र की तरह है। जसवंत सिंह ने महारानी को मारने की पूरी योजना बतायी और एआई से दूसरे विकल्प भी पूछे।

जसवंत सिंह से पहले मार्कस सार्जेंट को ब्रिटेन में दी गई थी राजद्रोह की सजा

जसवंत सिंह से पहले 1981 में मार्कस सार्जेट को ब्रिटेन में राजद्रोह के मामले में 5 साल की सजा मिली थी। मार्कस सार्जेट ने ब्रिटेन के लंदन में कलक परेड के दौरान महारानी पर ब्लैंक शॉट फायर किए थे।

ब्रिटेन के राजद्रोह एक्ट 1842 के तहत ब्रिटेन की महारानी को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करना कानूनी अपराध है।

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार

Tamanna Bhatia यहां करती है इन्वेस्ट, करोड़ों का टर्नओवर

TCS के कर्मचारियों को इनकम टैक्स का झटका, लाखों का थमाया नोटिस